Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
nasir

भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गये दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बुमराह की जादुई स्पैल ने बड़ा अंतर पैदा किया : नासिर हुसैन

Posted on February 6, 2024 By Chhavi Singh

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह की जादुई स्पैल ने बड़ा अंतर पैदा किया, जिसका मेहमान टीम के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। सभी प्रारूपों में भारत के पसंदीदा गेंदबाज बुमराह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 106 रन की जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में शानदार वापसी की। उन्होंने ने इंग्लैंड की पहली पारी में रिवर्स स्विंग का शानदार नजारा पेश करते हुए छह विकेट चटकाये। इसके बाद दूसरी पारी में उन्हें तीन सफलता मिली। बुमराह ने इस मैच में 91 रन देकर नौ विकेट लिये।

हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के अपने कॉलम में लिखा, ‘‘ मुझे लगता है कि दोनों टीमों के बीच में बुमराह की जादुई गेंदबाजी ने बड़ा अंतर पैदा किया था। उन्हें आज (सोमवार) तीन विकेट मिले, लेकिन पहली पारी में उन्होंने अविश्वसनीय स्पैड डाल कर 45 रन पर छह विकेट लिये थे। इससे इंग्लैंड की टीम सपाट पिच पर 253 रन पर आउट हो गयी।’’ विशाखापत्तनम में भारत की जीत में बुमराह की गेंदबाजी और युवा यशस्वी जयसवाल (209 रन) का पहली पारी में दोहरा शतक मुख्य आकर्षण थे। हुसैन का मानना है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास बुमराह की इस गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी आप अपनी टीम के प्रति आलोचनात्मक हो सकते हैं, अपने प्रदर्शन को देखकर कह सकते हैं, ‘हम इससे बेहतर क्या कर सकते थे?’ लेकिन कभी-कभी आपको प्रतिद्वंद्वी टीम का सम्मान करना पड़ता है और कहना पड़ता है कि उनकी प्रतिभा ने उन्हें प्रभावित किया है।’’

हुसैन ने कहा, ‘‘बिल्कुल वैसा ही हुआ। इंग्लैंड की पहली पारी में बुमराह का वह स्पैल शानदार था। रिवर्स स्विंग, अपने थोड़े अपरंपरागत एक्शन के साथ और जिस तरह से वह ऑफ साइड की ओर झुकते हैं उससे अच्छा कोण बनता है।’’ इंग्लैंड की पहली पारी में शानदार लय में में चल रहे ओली पोप को यॉर्कर से चकमा देने से पहले पहले बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में आठवीं बार जो रूट को आउट किया था। हुसैन ने कहा, ‘‘वह इस समय जो रूट पर हावी है। उसने उसे टेस्ट क्रिकेट में उसे आठ बार आउट किया है। उसने ओली पोप को अंदर आती शानदार यॉर्कर पर बोल्ड किया। उन्होंने बेन स्टोक्स को भी राउंड द विकेट से गेंदबाजी कर बोल्ड किया और इंग्लैंड के कप्तान ने अविश्वास में अपना बल्ला गिरा दिया।

खेल

Post navigation

Previous Post: भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हो सकता है ऐलान आज
Next Post: पहले तो हमारे समक्ष असमंजस की स्थिति थी लेकिन अब ऐसा लगता है कि ईवीएम में भी मोदी जी का कोई हाथ चलेगा : अधीर रंजन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया