Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
adhir ranjan

पहले तो हमारे समक्ष असमंजस की स्थिति थी लेकिन अब ऐसा लगता है कि ईवीएम में भी मोदी जी का कोई हाथ चलेगा : अधीर रंजन

Posted on February 6, 2024February 6, 2024 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्यवाणी की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव में कम से कम 370 सीटें जीतेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 400 का आंकड़ा पार कर जाएगा। चुनाव से कुछ महीने पहले अपनी सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। हालांकि, मोदी के इस दावे पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि चुनाव होने से पहले मोदी जी को कैसे पता चल रहा है कि 370 आ जाएगा। वह यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने 370 धारा को हटाया इसलिए 370 सीटें मिलेगी।
इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर इस तरह के दावे के साथ कोई बात कही जा रही तो जाहिर सी बात है कि अंदर में कोई राज छुपा है। वही राज ईवीएम में भी छुपाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले तो हमारे समक्ष असमंजस की स्थिति थी लेकिन अब ऐसा लगता है कि ईवीएम में भी मोदी जी का कोई हाथ चलेगा। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक सभी प्रतिष्ठान को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव का भी मजाक उड़ाया जाएगा। उसी का प्रधानमंत्री ने आकाज कर दिया है।

झामुमो सांसद डॉ. महुआ माजी ने कहा कि जिस तरह से विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है, उससे जनता में गुस्सा बढ़ रहा है। झारखंड में जिस तरह से सीएम को गिरफ्तार किया गया उसके बाद लोगों में गुस्सा है….बीजेपी में ऐसे कई पूर्व मंत्री हैं जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं उनके यहां छापेमारी नहीं हो रही है। चुनाव से पहले निचले सदन में अपने आखिरी भाषण में मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का तीसरा कार्यकाल बहुत दूर नहीं है और यह उनकी गारंटी है कि भारत अगले पांच वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गये दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बुमराह की जादुई स्पैल ने बड़ा अंतर पैदा किया : नासिर हुसैन
Next Post: MP: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 6 लोगों की मौत, 59 घायल, CM की आपात बैठक, अलर्ट पर भोपाल एम्स

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया