Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
MODI

कांग्रेस के खिलाफ BJP का बड़ा दांव, UPA कार्यकाल के आर्थिक कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र लाएगी मोदी सरकार, इस दिन होगा पेश

Posted on February 6, 2024 By Chhavi Singh

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन पर एक ‘श्वेत पत्र’ लाएगी। सूत्रों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद का मौजूदा सत्र (बजट) भी इसी वजह से एक दिन (शनिवार तक) बढ़ाया जाएगा। यूपीए सरकार के दौरान आर्थिक कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र के माध्यम से भारत की आर्थिक बदहाली और अर्थव्यवस्था पर इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इसमें उस समय उठाए जा सकने वाले सकारात्मक कदमों के प्रभाव के बारे में भी बात की जाएगी।
केंद्र सरकार मनमोहन सिंह सरकार के दौरान हुए ‘आर्थिक कुप्रबंधन’ पर एक ‘श्वेत पत्र’ पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक ये श्ववेत पत्र संसद में 9 या फिर 10 फरवरी को पेश किया जा सकता है। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि ‘श्वेत पत्र’ में उन ‘सकारात्मक कदमों’ पर भी बात होगी जो उस वक्त उठाए जा सकते थे। वित्त मंत्री निर्मला सीथरामन ने गुरुवार (1 फरवरी) को अगले वित्तीय वर्ष के लिए अंतरिम बजट पेश करते हुए घोषणा की, “सरकार सदन के पटल पर एक श्वेत पत्र रखेगी।” उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी सरकार ने सत्ता संभाली, तो अर्थव्यवस्था को चरण दर चरण सुधारने और शासन प्रणालियों को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी बहुत बड़ी थी।

उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि लोगों में आशा जगाई जाए, निवेश आकर्षित किया जाए और बेहद जरूरी सुधारों के लिए समर्थन जुटाया जाए। सीतारमण, जो अपना छठा बजट पेश कर रही थीं, ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ को अपने ‘मंत्र’ के रूप में लेते हुए, सरकार ने उन चुनौतियों पर सही मायने में काबू पाया। संरचनात्मक सुधार किए गए, जन-समर्थक कार्यक्रम तैयार किए गए और तुरंत लागू किए गए, और रोजगार और उद्यमिता के लिए अधिक अवसरों के लिए स्थितियां बनाई गईं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: चुनाव आयोग ने चाचा की घड़ी भतीजे के हाथों में थमाई, नई पार्टी के गठन के लिए शरद पवार को देने होंगे 3 नए नाम
Next Post: संसद सत्र: ‘पीएम किसान सम्मान निधि की राशि नहीं बढ़ेगी’, देशद्रोह और UAPA के मामलों पर भी सरकार ने दिया जवाब

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया