Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
lekhi

BJP का केजरीवाल पर निशाना, मीनाक्षी लेखी बोलीं- कुछ लोगों ने दिल्ली को वेंटिलेटर पर डाल दिया है

Posted on February 7, 2024February 7, 2024 By Chhavi Singh

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर भ्रष्टाचार का भूखा और लालची होने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली के गवर्नेंस मॉडल को वेंटीलेटर पर डाल दिया गया है। दिल्ली की आबकारी नीति सबसे बड़ा घोटाला है जिसके बारे में कोई सोच सकता है।
लेखी का हमला उस दिन हुआ है जब प्रवर्तन निदेशालय ने डीजेबी टेंडरिंग प्रक्रिया में ‘अनियमितताओं’ से उत्पन्न रिश्वत के आरोपों की जांच के तहत केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार और अन्य के परिसरों की तलाशी ली। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भ्रष्टाचार व ड्रामा घनघोर है और प्रबंधन की व्यवस्थाएं कमजोर हैं। इसका एक दृश्य कल दिल्ली कोर्ट में देखने को मिला। कोर्ट ने कहा कि 3 करोड़ की आबादी पर 6 सीटी स्कैन की मशीनें हैं और जब एफिडेविट की जांच की गई तो एफिडेविट झूठा पाया गया। खुद को ईमानदार बताकर सत्ता में आए लोग आज भ्रष्टाचार की परिभाषा बन गए हैं।
मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ED के पांच समन आने के बाद भी केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं हुए। ED का आंकलन है कि शराब घोटाले में 2 से 2.5 हजार करोड़ रुपये देश के चुराए गए हैं। अभी इस पर चर्चा ही चल रही थी कि अब जल बोर्ड और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में घोटाला सामने आया है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही छापेमारी के तहत एजेंसी के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 10-12 परिसरों को कवर किया था। मंत्री ने कहा, “दिल्ली सरकार को केवल प्रचार की चिंता है। वे किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहने के भूखे हैं। वे भ्रष्टाचार के भूखे और लालची हैं।” गया और वह घोटाला हुआ दिल्ली जल बोर्ड घोटाला।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: संसद सत्र: ‘पीएम किसान सम्मान निधि की राशि नहीं बढ़ेगी’, देशद्रोह और UAPA के मामलों पर भी सरकार ने दिया जवाब
Next Post: संसद में बोले राजनाथ सिंह, जो भारत की तरफ आंख उठाने की जुर्रत करेगा उसे मुंहतोड़ जवाब देंगें

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया