Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
cm

पीड़ितों से मिले अरविंद केजरीवाल, अनुग्रह राशि ऐलान, बोले- फैक्ट्री मालिक के खिलाफ होगी कार्रवाई

Posted on February 16, 2024February 16, 2024 By Chhavi Singh

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अलीपुर में उस स्थान का जायजा लिया जहां कल आग लग गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। अरविंद केजरीवाल ने अलीपुर फैक्टरी में आग की घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि 11 लोगों की मौत हो गई है और 4 घायल हो गए हैं। पीड़ितों के परिवारों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों को 20,000 रुपये दिए जाएंगे। आग में जली आसपास की दुकानों और घरों के भी नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि बताया जा रहा है कि दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं, मैं इसकी जांच के आदेश दूंगा। रिहायशी इलाके में फैक्ट्री चलाने पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में पेंट की एक फैक्टरी में विस्फोट और उसके बाद लगी आग की घटना में परिसर से चार और शव बरामद होने के साथ मृतक संख्या बढ़कर 11 हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को लगी आग में चार लोग घायल हो गए थे जिनका अस्पताल में इलाज हो रहा है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि अलीपुर के दयालपुर बाजार में स्थित फैक्टरी से 11 लोगों के झुलसे हुए शव बरामद किए गए। इस फैक्टरी में रसायनों को रखने के लिये भी गोदाम है। फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लगी और जल्द यह एक नशा मुक्ति केंद्र और आठ दुकानों सहित आस-पास की इमारतों में फैल गई। डीएफएस अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 22 गाड़ियों को घटनास्थल गया। उन्होंने बताया कि रात नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और फैक्टरी परिसर से 11 लोगों के झुलसे हुए शव बरामद किये गये।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: नीतीश की महागठबंधन में वापसी को लेकर बोले लालू,…’अब आएंगे तो देखेंगे, खुला ही रहता है दरवाजा’
Next Post: दिल्ली : 58 स्थानों के भूजल में फ्लोराइड की उच्च मात्रा : रिपोर्ट

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • Greater Noida Bus Fire: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपए
  • Yamuna Expressway Bus Fire: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत; 20 से ज्यादा ने बचाई जान
  • Ghaziabad Road Rage: इंदिरापुरम में रास्ते से Audi हटाने को कहा तो युवक को पीटा, वीडियो वायरल
  • Congress Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 25 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया