Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
champai soren

झारखंड : कैबिनेट विस्तार के बाद विधायकों में नाराजगी

Posted on February 17, 2024February 17, 2024 By Chhavi Singh

झारखंड में सीएम चंपई सोरेन की सरकार के गठन के 15 दिनों के भीतर कैबिनेट का भी विस्तार हो गया। हालांकि, इस विस्तार के बाद झारखंड सरकार के सामने नया संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है। कई कांग्रेस विधायकों में नराजगी है। कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने कहा कि हम कुल मिलाकर 12 लोग हैं। हमने एक पत्र के माध्यम से अपनी चिंता अपने पीसीसी अध्यक्ष के साथ साझा की है। हमारी मांग पहले जैसी ही है। उन्होंने कहा कि शपथ समारोह में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि हम अपनी मांगों को भूल गए हैं। हम केवल हमारी चिंताओं के बारे में अपनी पार्टी को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि कैबिनेट विस्तार होने से पहले हमने अपने विचार रखे थे… हमारी मांग थी कि अगर नई सरकार बन रही है और कैबिनेट में फेरबदल हो रहा है तो नए चेहरों को मौका देना चाहिए था। कैबिनेट को लेकर कांग्रेस विधायकों की असहमति पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि परेशान या नाराज होना गलत नहीं है, उम्मीदें तो हर किसी की होती हैं। लेकिन जब अंतिम निर्णय की घोषणा की गई, तो सभी विधायक विधानसभा में मौजूद थे… वे कांग्रेस के अनुशासित सिपाही हैं और परिस्थितियों को समझते हैं। वे शपथ ग्रहण समारोह में इसलिए आये क्योंकि वे अपने नेतृत्व से आश्वस्त थे।

वहीं, मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक बैद्यनाथ राम ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘‘इस अपमान’’ को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जरूरी हुआ तो अगले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। राम ने कहा, ‘‘सब कुछ तय हो गया था और मेरा नाम मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया। लेकिन, आखिरी वक्त पर मेरा नाम काट दिया गया। यह अपमान है। मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के दबाव में मेरा नाम हटा दिया गया।’’ राम ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह दो दिन के भीतर मामले का समाधान करेंगे।

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: दिल्ली : 58 स्थानों के भूजल में फ्लोराइड की उच्च मात्रा : रिपोर्ट
Next Post: उत्तरी राज्यों में व्यापार धराशायी कर देगा किसान आंदोलन, उद्योग मंडल ने रोजाना 500 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की जताई आशंका

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • Greater Noida Bus Fire: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपए
  • Yamuna Expressway Bus Fire: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत; 20 से ज्यादा ने बचाई जान
  • Ghaziabad Road Rage: इंदिरापुरम में रास्ते से Audi हटाने को कहा तो युवक को पीटा, वीडियो वायरल
  • Congress Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 25 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया