Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
samrat

भाजपा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर जबरदस्त तरीके से किया प्रहार

Posted on February 17, 2024 By Chhavi Singh

भारत छोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार में बिहार में थी। बिहार में राहुल गांधी को तेजस्वी यादव का साथ मिला। बिहार के कैमूर और सासाराम में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव साथ रहे। तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के लिए उनकी गाड़ी तक ड्राइव किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने केंद्र के मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अब इसी को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर जबरदस्ती तरीके से प्रहार किया है।
सम्राट चौधरी ने दोनों नेताओं को लुटेरा तक बता दिया है। उन्होंने अपना हमला करते हुए कहा कि कल बिहार में दो लुटेरे घूम रहे थे। एक देश को लूटने वाले राहुल गांधी और दूसरे बिहार को लूटने वाले तेजस्वी यादव एक साथ दिखे। इसके साथ ही उनसे भाजपा को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक है, भारत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ेगा। कांग्रेस सांसद राहुल ने रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना अंतर्गत जमुहार में रात्रि विश्राम के बाद तेजस्वी के साथ एक लाल खुली जीप में सवार होकर यात्रा कीशुरुआत की। तेजस्वी जीप चला रहे थे वहीं कांग्रेस नेता राहुल बगल की सीट में बैठे थे। जीप में पीछे लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार बैठी हुईं थीं। दोनों युवा नेताओं ने सड़क पर एकत्र भीड़ की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि यदि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) सत्ता में आता है तो उनकी पार्टी देश में किसानों की लंबे समय से लंबित मांगों को स्वीकार करेगी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करेगी। इस मौके पर यादव ने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री के पास समय नहीं है। वह प्रियंका चोपड़ा से जरूर मिलेंगे लेकिन हमारे किसान भाइयों से नहीं मिलेंगे।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ये लोग नफरत की राजनीति करते हैं और झूठ का प्रचार करते हैं।’’

बिहार

Post navigation

Previous Post: उत्तरी राज्यों में व्यापार धराशायी कर देगा किसान आंदोलन, उद्योग मंडल ने रोजाना 500 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की जताई आशंका
Next Post: अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर वार करते हुए कहा- मुझे तो अरेस्ट कर सकते हो, लेकिन मेरी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • Greater Noida Bus Fire: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपए
  • Yamuna Expressway Bus Fire: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत; 20 से ज्यादा ने बचाई जान
  • Ghaziabad Road Rage: इंदिरापुरम में रास्ते से Audi हटाने को कहा तो युवक को पीटा, वीडियो वायरल
  • Congress Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 25 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया