Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
pm

dडबल इंजन की सरकार से बदली यूपी की तस्वीर, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बोले पीएम मोदी

Posted on February 19, 2024 By Sanchar Times News

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गैर भाजपा सरकारों पर हमला बोलते हुये कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद यूपी की तस्वीर बदली है। पहले यहां ‘रेड टेप कल्चर’ था, जो अब ‘रेड कारपेट कल्चर’ में तब्दील हो चुका है। सात साल पहले यहां चारों तरफ अपराध, दंगे, छीना-झपटी की खबरें आती थीं। लेकिन अब हम सुनते हैं कि यूपी ने ठान लिया है कि एक ट्रिलियन डालर की इकोनामी बनाएंगे। इससे मेरे साथ हर हिन्दुस्तानी को गर्व की अनुभूति होती है।
पीएम मोदी सोमवार को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में दस लाख ग्यारह हजार करोड़ की परियोजनाओं के शुभारंभ के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते सात वर्षो में यूपी में व्यापार, विकास और विास का माहौल बना है। यूपी का सांसद होने के नाते यहां की तरक्की पर मुझे सबसे ज्यादा आनंद होता है। हजारों परियोजनाओं पर काम शुरू हो रहा है, जो उद्योग लग रहे हैं वह यूपी की तस्वीर बदलने वाले हैं। इसके लिए मैं यहां आये सभी निवेशकों को और विशेषकर यूपी के उद्यमियों को बधाई देता हूं।
मोदी ने कहा कि बीते सात वर्षो में यूपी में अपराध कम हुआ है तो बिजनेस कल्चर का माहौल बना है। यूपी में एक्सपोर्ट दोगुना हो चुका है। बिजली उत्पादन की दिशा में प्रदेश सबसे तेज गति से काम से कर रहा है। यूपी वह राज्य है जहां देश के सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे हैं। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। देश की पहली रैपिड रेल यूपी में चल रही हैं। वेस्टर्न डेडीकेट रेल कारीडोर और ईस्टर्न डेडीकेटेड रेल कारिडोर भी यूपी से होकर गुजरता है। इससे यूपी में आवाजाही आसान हो रही है। ट्रांसपोर्टेशन सस्ता हुआ है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया में कहीं भी जाएं, वहां भारत को लेकर सकारात्मकता दिखती है। हर देश भारत की ग्रोथ इकोनामी को लेकर आस्त है। देश में मोदी की गारंटी की बहुत चर्चा है। मगर दुनियाभर के अन्य तमाम देश भारत को बेहतर रिटर्न की गारंटी मान रहे हैं। अक्सर चुनाव के नजदीक नए निवेश से लोग बचते हैं। मगर आज भारत ने ये धारणा भी तोड़ दी है। यही विास लखनऊ में भी झलक रहा है। नये भारत की बात करता हूं तो नयी सोच भी चाहिये। देश की आजादी के बाद दशकों तक कुछ लोगों की सोच थी कि देश के नागरिकों को जैसे तैसे गुजारा कराओ, उन्हें हर मूलभूत सुविधा न मिले। मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में लोगों को अपने ही लाभ के लिए लंबी लाइनें लगानी पड़ती थीं। भागदौड़ करनी पड़ती थी। अब हमारी सरकार खुद गरीब के दरवाजे पर जाकर उन्हें लाभ दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में भारत का सबसे बड़ा टूरिज्म हब बनने का सामथ्र्य है। देश का हर व्यक्ति वाराणसी और अयोध्या आना चाहता है। लाखों लोग इन स्थानों पर दर्शन को आ रहे हैं। इस कारण यूपी में छोटे उद्यमियों, एयरलाइन्स कंपनियों, होटल, रेस्टोरेंट वालों के लिए अभूतपूर्व अवसर बन रहे हैं। मैं देश के सभी टूरिस्टों से आग्रह करता हूं कि आप जब टूर पर जाने के लिए बजट बनाएं, तो उसमें से दस प्रतिशत बजट जिस जगह पर जा रहे हैं, वहां से कुछ न कुछ खरीदने के लिए रखें। समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कई मंत्री, और उद्योगपति, शीर्ष वैिक और भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि और राजदूत भी शामिल हुए।

Post Views: 2
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: Murder in Delhi: स्कूल में तंग करने पर तीन किशोरों ने छात्र की चाकू घोंपकर की हत्या
Next Post: यूपी में भूमि, जनसंख्या व पूंजी प्रचुर मात्रा में : योगी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया