Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
r ashwin

Ind vs Eng: अश्विन-कुलदीप ने इंग्लैंड को 145 पर समेटा

Posted on February 26, 2024 By Chhavi Singh

रांची । अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अिन और बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के नौ विकेट से चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को इंग्लैंड को दूसरी पारी में 145 रन पर समेटने दिया। इसके बाद भारत ने 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना विकेट खोए 40 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान रोहित शर्मा 24 जबकि उनके साथी सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर खेल रहे थे।भारत को अब जीत के लिए 152 रन की दरकार है जबकि उसके सभी 10 विकेट शेष हैं। रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में चार हजार रन भी पूरे किए।

दूसरी पारी में अब तक हुए आठ ओवर में रोहित काफी सकारात्मक नजर आए। वह अब तक 27 गेंद का सामना करते हुए चार चौके मारे चुके हैं। उन्हें जो रूट, टॉम हार्टले और शोएब बशीर की स्पिन तिकड़ी का सामना करने में कोई परेशानी नहीं हुई। इससे पहले अिन (51 रन पर पांच विकेट) ने 35वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए जबकि कुलदीप (22 रन पर चार विकेट) ने चार बल्लेबाजों को आउट किया जिससे सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली (91 गेंद में 60 रन, सात चौके) की तेजतर्रार पारी के बावजूद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के पहली पारी के 353 रन के जवाब में सुबह के सत्र में भारत 307 रन पर सिमट गया था और 46 रन से पिछड़ गया। ध्रुव जुरैल ने 90 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।अिन ने रविंद्र जडेजा (56 रन पर एक विकेट) के साथ मिलकर दूसरी पारी में नई गेंद से आक्रमण की शुरुआत की। उन्होंने टूटती हुई पिच पर पांचवें ओवर में बेन डकेट (15) और ओली पोप (00) को लगातार गेंदों पर आउट किया। डकेट ने शॉर्ट लेग पर सरफराज खान को कैच थमाया जबकि पोप पगबाधा हुए। पोप के विकेट के साथ अिन ने भारत में सबसे अधिक टेस्ट विकेट के अनिल कुंबले (350 विकेट) के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। अिन ने पहली पारी के शतकवीर जो रूट (11) को पगबाधा कर इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 65 रन किया। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर फैसला भारत के पक्ष में गया। हालांकि यह काफी करीबी मामला था।

क्राउली ने इस बीच कुछ आकषर्क शॉट खेलकर इंग्लैंड की बढ़त को 150 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने अिन और जडेजा के खिलाफ आसानी से रन बटोरे। उन्हहोंने जॉनी बेयरस्टो (30) के साथ 67 गेंद में 45 रन की साझेदारी की। पहली पारी में सिर्फ 12 ओवर फेंकने वाले कुलदीप ने अपने तीसरे ओवर में क्राउली को बोल्ड कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। कुलदीप ने इसके बाद नीची रहती गेंद पर कप्तान बेन स्टोक्स (04) को भी बोल्ड करके इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 120 रन किया। जॉनी बेयरस्टो (30) ने चाय के बाद जडेजा की पहली ही गेंद पर शॉर्ट कवर पर रजत पाटीदार को आसान कैच थमा दिया। टॉम हार्टले (07) ने जडेजा के अगले ओवर में छक्का जड़ा लेकिन कुलदीप की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मिड ऑन पर सरफराज के हाथों लपके गए। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने इसी ओवर में ओली रॉबिन्सन (00) को भी पगबाधा किया।फोक्स (17) और बशीर (नाबाद 01) ने 12 ओवर से अधिक तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा लेकिन अिन ने फोक्स को अपनी ही गेंद पर लपककर 12 रन की इस साझेदारी को तोड़ दिया। अिन ने दो गेंद बाद एंडरसन (00) को भी जुरैल के हाथों कैच कराके इंग्लैंड की पारी का अंत किया और 35वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाने का कारनामा किया।

खेल

Post navigation

Previous Post: कोविड-19 शुरुआती अनुसंधान खराब तरीकों से किए गए
Next Post: कैरोलाइना प्राइमरी में ट्रंप ने हेली को हराया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया