Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
modi in jharkhand

झारखंड में बोले PM Modi, देश में एक ही गूंज, अबकी बार 400 पार

Posted on March 1, 2024March 1, 2024 By Sanchar Times News

झारखंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। मोदी ने कहा कि ये 400 पार का नारा ऐसे ही नहीं लग रहा है। ये तभी लग रहा है जब मोदी की गारंटी पर देश भरोसा कर रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा का मकसद है- विकास, विकास और तेज विकास। जबकि कांग्रेस हो या उसके सहयोगी दल, वो विकास के सबसे बड़े दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि देश कह रहा है- जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। झारखंड के लोग मोदी की ऐसी अनेक गारंटियों के गवाह हैं, जो बीते वर्षों में पूरी हुई है।
अपना हमला जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि झारखंड में तेज विकास के लिए जरूरी है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छी हो, शासन-प्रशासन ईमानदार हो, लेकिन जब से यहां JMM और कांग्रेस की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण वाली सरकार बनी है, तब से यहां स्थितियां बदली हैं। JMM का मतलब हो गया है- जमकर खाओ। उन्होंने JMM और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने झारखंड की जनता को लूटकर, आपके पसीने की कमाई को लूटकर अपने लिए बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं। आपने देखा है कि यहां किस तरह नोटों की गड्डियां निकल रही हैं।

नरेंद्र मोदी ने JMM और कांग्रेस ने जनजातियों को सिर्फ वोट बैंक ही समझा है। ये लोग यहां के प्रतिभाशाली नौजवानों को कभी आगे नहीं बढ़ाएंगे, क्योंकि परिवारवादी अपने ही परिवार के बारे में सोचते हैं। लेकिन मोदी आपके बारे में सोचता है, आपके भविष्य के बारे में सोचता है। आप ही मेरे परिवारजन हैं, आपके बच्चों का भविष्य, मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि ये इंडी गठबंधन वाले कितना भी दबाव बना लें, लेकिन ये मोदी न दबने वाला है और न ही हटने वाला है। मुफ्त अनाज की योजना मोदी चालू रखेगा ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि INDI गठबंधन की सरकार विकास और जनता विरोधी है। इन लोगों के पास जनता का हक छीनकर सरकार में मौज करने के अलावा कोई और विजन नहीं है। जबकि मोदी की कोशिश है कि आपका अधिकार सीधा-सीधा आपको मिले… मोदी के ऐसे ही कामो ने INDI गठबंधन के बिचौलियों का कमीशन बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले पानी पी-पीकर मुझे गालियां देते हैं, लेकिन उनकी एक भी गाली मुझ तक नहीं पहुंचती है, क्योंकि आपके आशीर्वाद की दीवार उनकी गालियों को मुझ तक नहीं पहुंचने देती। इसलिए मैं आपको नमन करता हूं।

Post Views: 2
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: डीयू : कोविड के चलते डिग्री पूरी न कर पाए छात्रों को मिलेगा अवसर
Next Post: Bihar में एक और विधायक ने छोड़ा तेजस्वी यादव का साथ, NDA में शामिल हुए भरत बिंद

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया