Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
yogi 1

पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग भयभीत होते थे, आज कला, शिक्षा, साहित्य और विकास के क्षेत्र में देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है

Posted on March 10, 2024March 10, 2024 By Sanchar Times News

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व के कारण आजमगढ़ को पुरातन पहचान मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आजमगढ़ जिले के मंदूरी हवाई अड्डा परिसर में 34,700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग भयभीत होते थे, वहीं आजमगढ़ आज कला, शिक्षा, साहित्य और विकास के क्षेत्र में देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के योग्य मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व के कारण आजमगढ़ को पुरातन पहचान मिली है। योगी ने कहा कि आज से सात साल पहले जो आजमगढ़ अपराध और माफिया गतिविधियों का गढ़ था, आज उसी आजमगढ़ में प्रधानमंत्री हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने आए हैं। उन्होंने आजमगढ़ में 10 वर्ष के अंदर न केवल सुरक्षा का बेहतर माहौल बनाने, बल्कि विकास-आधुनिक बुनियादी ढांचे और लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी जताया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि 2024 में फिर एक बार-मोदी सरकार की आवाज के साथ आजमगढ़, लालगंज और घोसी (तीनों लोकसभा क्षेत्र) भी जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आजमगढ़ के विकास की धुरी बन चुका है। उन्होंने कहा कि इसने पूर्वी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई पहचान देने का काम किया है और अब आजमगढ़वासी मात्र दो घंटे में लखनऊ पहुंच जाते हैं। योगी ने कहा प्रधानमंत्री के द्वारा आजमगढ़ हवाई अड्डे का उद्घाटन होने जा रहा है और इसके साथ ही यहां हवाई सेवा भी शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में इससे पहले मात्र दो हवाई अड्डे थे, आज उसी प्रदेश में नौ हवाई अड्डों का संचालन हो रहा है और पांच नये हवाई अड्डों की आज प्रधानमंत्री शुरुआत करने जा रहे हैं। योगी ने कहा कि कई दशकों से मांग थी कि आजमगढ़ का अपना विश्वविद्यालय हो और महाराजा सुहेलदेव के नाम पर बने विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश नए भारत का दर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को रेल और राष्ट्रीय राजमार्गों की नई सौगात भी मिल रही है और होली से पहले प्रदेशवासियों को हजारों करोड़ रुपये का उपहार मिल रहा है।

Post Views: 4
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: TMC ने बहरमपुर से पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को उम्मीदवार बनाया है
Next Post: बिहार : छह दिनों में एक करोड़ से अधिक लोगों को मिला आयुष्मान भारत कार्ड

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया