Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
lalu yadav

लालू यादव की राजद ने जारी की पहली लिस्ट!

Posted on March 21, 2024March 21, 2024 By Sanchar Times News

पटना। महागठबंधन के दलों के बीच अभी तक सीटों का बंटवारा तो नहीं हुआ, लेकिन राजद ने दर्जन से अधिक सीटों के लिए न सिर्फ उम्मीदवार तय किया, बल्कि चार उम्मीदवारों को सिंबल भी दे दिया। राजद ने गुरुवार को पहले चरण के चार लोकसभा क्षेत्रों- नवादा, गया, जमुई एवं औरंगाबाद के उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया।
जदयू से एक दिन पहले आए अभय सिंह कुशवाहा को औरंगाबाद से राजद उम्मीदवार बनाया गया है। नवादा से श्रवण कुशवाहा, गया से पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत एवं जमुई से अर्चना रविदास को सिंबल दिया गया है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने इन सबको सिंबल दिया। अर्चना रविदास राजद नेता मुकेश यादव की पत्नी हैं।


महागठबंधन के घटक दलों में अबतक सिर्फ भाकपा माले के लिए दो सीटें घोषित की गई हैं। काराकाट से भाकपा माले के राजाराम और आरा से सुदामा प्रसाद उम्मीदवार होंगे। माले ने राजू यादव को पिछली बार आरा से उम्मीदवार बनाया था। वे दूसरे नंबर पर थे।

सुदामा प्रसाद तरारी विधानसभा क्षेत्र से माले के विधायक हैं। इनके अलावा बक्सर से सुधाकर सिंह, बांका से जय प्रकाश नारायण यादव, मधेपुरा से शांतनु यादव, जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, मधुबनी से अली अशरफ फातमी सहित राजद के कुछ अन्य उम्मीदवारों को भी चुनाव की तैयारी के लिए कह दिया गया है।
उधर, राजग के घटक दलों में सीटों का बंटवारा तो हो गया है, मगर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष जीतनराम मांझी की गया से उम्मीदवारी की गुरुवार को आधिकारिक घोषणा की गई है।
प्रिंस राज के नाम की चर्चा तेज

लोजपा रा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि अभी तक सिर्फ उनका हाजीपुर से चुनाव लड़ना तय है। लोजपा रा के लिए निर्धारित बाकी चार सीटों की उम्मीदवारी पर विचार चल रहा है। समस्तीपुर से संजय कुमार पासवान के अलावा रालोजपा के साथ गए सांसद प्रिंस राज के नाम की भी चर्चा है।

जमुई से अरुण भारती का नाम सबसे आगे है। ये चिराग के रिश्तेदार हैं। वैशाली के लिए पांच में से किसी एक के नाम पर निर्णय होना है। इनमें वर्तमान सांसद वीणा देवी के अलावा संजय सिंह (बख्तियारपुर), संजय सिंह (महुआ) रवींद्र सिंह (महनार) एवं कांग्रेस नेता अमर पांडेय की धर्म पत्नी विनीता विजय शामिल हैं।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: केजरीवाल को 10वां समन देने पहुंची ED की टीम, शराब घोटाले में जांच एजेंसी कर सकती है पूछताछ
Next Post: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे Delhi के CM, ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ दी अर्जी, तत्काल सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय तैयार

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया