Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
chirag 1

बिहार : चिराग पासवान की पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

Posted on March 31, 2024 By Sanchar Times News

चिराग पासवान की अध्यक्षता वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने हिस्से में आईं बिहार की सभी पांच लोकसभा सीट के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जो राजग सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

हालांकि, चिराग के बहनोई अरुण भारती पहले ही जमुई से नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं जहां से पार्टी अध्यक्ष दो बार सांसद रह चुके हैं। चिराग इस बार अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के क्षेत्र हाजीपुर से अपनी किस्मत आजमाएंगे।

लोजपा (रामविलास) द्वारा जारी बयान के अनुसार, शेष तीन सीटों समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली के लिए पार्टी क्रमशः शांभवी चौधरी, राजेश वर्मा और मौजूदा सांसद वीणा देवी को मैदान में उतारेगी।

चौधरी जदयू के वरिष्ठ नेता एवं नीतीश कुमार सरकार के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में से एक अशोक चौधरी की बेटी हैं जो चुनावी मैदान में पदार्पण कर रही हैं। दलितों के लिए आरक्षित उनकी सीट पर चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज का कब्जा था जो पार्टी के दो भाग होने पर चाचा पशुपति पारस के साथ चले गए थे।

चिराग के विश्वासपात्र वर्मा को मौजूदा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर की जगह तरजीह दी गई है, जिन्होंने शुरू में पारस का पक्ष लिया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने रुख बदल लिया और लगातार तीसरी पारी की उम्मीद में चिराग की कड़ी पैरवी की।

राजग सूत्रों के अनुसार, वर्मा को भाजपा के प्रति वफादार माने जाने वाले वैश्यों के लिए पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए गठबंधन सहयोगियों के बीच व्यापक समझ के कारण चुना गया है। वीणा देवी चिराग खेमे में लौटने वाली लोजपा के बागियों में पहली थीं। वह ऊंची जाति की राजपूत हैं जिनकी शादी जदयू के विधान पार्षद दिनेश कुमार सिंह से हुई है।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: झारखंड : पलामू में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
Next Post: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली को किया संबोधित

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया