Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
sunita kejriwal

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली को किया संबोधित

Posted on March 31, 2024 By Sanchar Times News

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में सुनीता केजरीवाल ने अपने पति अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़कर सुनाया। केजरीवाल ने अपने संदेश में देश के सामने 6 गारंटी रखी है। इनमें ‘पूरे देश में 24 घंटे बिजली, कोई पावर कट नहीं होगा, पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री की जाएगी, हर गांव और मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाई जाएगी, हर गांव-मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा, किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक एमएसपी दी जाएगी, दिल्लीवासियों को पूर्ण सरकार दी जाएगी, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा, हर जिले में मल्टि स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल बनाई जाएगी’ गारंटियां शामिल हैं।

सुनीता केजरीवाल ने अपने पति का संदेश पढ़ने से पहले जनता से कुछ सवाल पूछे। उन्होंने जनता से पूछा कि मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या प्रधानमंत्री ने सही किया? क्या आप सब मानते हैं कि केजरीवाल एक सच्चे देश भक्त और ईमानदार इंसान हैं? ये बीजेपी वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल जेल में हैं उन्हें इस्तीफा देना चाहिए, क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए?’ सुनीता ने आगे कहा, ‘केजरीवाल को इन्होंने गिरफ्तार कर लिया, आपके केजरीवाल शेर हैं, ये ज़्यादा दिन तक उनको जेल में नहीं रख पाएंगे, करोड़ों लोगों के दिलों में बस्ते हैं केजरीवाल, जिस बहादुरी और साहस से वो देश के लिए लड़ रहे हैं, कई बार मुझे लगता है आजादी की लड़ाई में वो फ्रीडम फाइटर थे, जो देश के लिए लड़ते लड़ते शहीद हो गए, इस जन्म में भी केजरीवाल को भारत माँ के संघर्ष के लिए भेजा है।’

जेल से केजरीवाल ने जनता को भेजा संदेश, बताए अपने हालात
अरविन्द केजरीवाल ने अपने संदेश लिखा, ‘मेरे प्यारे भारतवासियों, जेल से आप सब अपने बेटे और भाई का प्रणाम स्वीकार कीजिये। मैं आज आपसे वोट नहीं मांग रहा, न ही आने वाले चुनाव में किसी को हराने या जीताने की बात भी नहीं कर रहा। आज मैं देश के 140 करोड़ लोगों को एक बड़ा भारत बनाने के लिए सहयोग मांगता है। लोगों को नया भारत बनाने के लिए आमंत्रित करता हूँ। भारत एक महान देश है, हमारी संस्कृति कई हजार वर्ष पुरानी है, भगवान का दिया सब कुछ है भारत में फिर भी हम पिछड़े क्यों है? हम गरीब क्यों है?’

अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में जेल के अंदर के हालात बताते हुए कहा, ‘मैं यहाँ जेल में हूँ, यहाँ काफी समय सोचने के लिए मिलता है, रात को टूट-टूटकर नींद आती है। भारत माँ के लिए सोचता हूँ, भारत माँ बहुत दुखी हैं, दर्द में हैं, जब महंगाई की वजह से लोगों को दो वक्त की रोटी नजीब नहीं होती तब भारत माँ को बहुत दर्द होता है।

अपने संदेश में अरविंद केजरीवाल ने जनता को छह गारंटियां दी। उन्होंने लिखा, ‘अगर आप विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को मौका देते हैं तो हम एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण करेंगे। अगर सत्ता में आए तो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ अच्छे अस्पतालों और शिक्षा समेत छह गारंटी को पूरा करेगा। दिल्ली के लोगों ने पिछले 75 वर्ष में अन्याय झेला है; अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो हम दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाएंगे।’

Post Views: 3
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: बिहार : चिराग पासवान की पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
Next Post: BSEB 10th Result 2024: 10वीं बोर्ड में कम रह जाएं नंबर तो, सुधार के लिए मिलते हैं ये अवसर

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया