Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
mahua moitra 1

महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर निशाना साधा और पार्टी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया

Posted on April 2, 2024 By Sanchar Times News

टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी महुआ मोइत्रा आम चुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही हैं। महुआ मोइत्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत ही उनके लोकसभा से निष्कासन का सही जवाब हो सकती है। महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर निशाना साधा और पार्टी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भारत एक महान देश है, जिसे फासीवादियों द्वारा तबाह नहीं किया जा सकता।

मीडिया से बात करते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा कि ‘मुझे जीत को लेकर कोई शक नहीं है। बस देखना ये है कि जीत कितनी बड़ी होगी और यह 4 जून को तय हो जाएगा। मैं यहां के लोगों के बीच रही हूं और विधायक रहने के समय से मैं यहां हूं। इसलिए मेरा यहां के लोगों से काफी जुड़ाव है।’ महुआ मोइत्रा को टीएमसी ने एक बार फिर से कृष्णानगर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। महुआ पिछला लोकसभा चुनाव भी टीएमसी के टिकट पर कृष्णानगर से ही जीतीं थी। उन्होंने कहा कि ‘लोकसभा से निष्कासित कर मेरी छवि को खराब करने की साजिश रची गई और लोकसभा चुनाव में जीत ही मेरा जवाब होगी।’


महुआ मोइत्रा अपने बेबाक बयानों और भाजपा सरकार पर तीखा हमला करने के लिए जानी जाती हैं। बीते साल दिसंबर में संसद की समिति ने पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को दोषी माना था और उन्हें संसद सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। भाजपा पर निशाना साधते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा कि ‘मैं संसद में अपने पहले भाषण से कहती आ रही हूं। भाजपा भारत के संसदीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, लेकिन भारत महान देश है और यह फासीवादी ताकतों से तबाह नहीं होगा।’

सीबीआई की छापेमारी और ईडी के समन मिलने पर महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां भाजपा का ही हिस्सा हैं। मोइत्रा ने आरोप लगाया कि सीबीआई और ईडी उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने और उनके चुनाव अभियान को बर्बाद करने के लिए काम कर रही हैं। मोइत्रा ने कहा कि चुनाव आयोग की भी विश्वसनीयता नहीं बची है। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति सरकार के दो तिहाई बहुमत वाली समिति कर रही है। यह पूरी कवायद फर्जी है।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: तिहाड़ में पहली रात: रातभर बैचेन रहे सीएम केजरीवाल
Next Post: …20 साल बाद भी हो सकेगी डॉन मुख्तार के शव की जांच!

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया