Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
jh highcourt

झारखंड: दुमका कांड के बाद विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल, पुलिस भी तैयार; हाईकोर्ट में SOP मसौदा पेश

Posted on April 3, 2024 By Sanchar Times News

झारखंड सरकार ने मंगलवार को राज्य में आने वाले विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का मसौदा उच्च न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश चन्द्रशेखर और न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की पीठ इस संबंध में एक याचिका पर सुनवाई कर रही है, क्योंकि राज्य सरकार ने उल्लेख किया था कि एसओपी में दो हेल्पलाइन नंबर भी शामिल हैं। हेल्पलाइन नंबर के साथ-साथ तत्काल सेवा प्राप्त करने के लिए एक ऐप भी बनाया गया है। सुनवाई की अगली तारीख 4 अप्रैल तय की गई है।


राज्य सरकार ने अदालत में बताया कि राज्य में आने वाले विदेश पर्यटकों को दो हेल्पलाइन नंबरों और ऐप के माध्यम से पुलिस सहित अन्य सहायता उपलब्ध होगी। राज्य सरकार की ओर से पेश हुए वकील ने बताया कि विदेशी पर्यटकों को राज्य में प्रवेश करते समय पहली पुलिस चौकी पर अपनी जानकारी देनी होगी। इस जानकारी को निगरानी के लिए केंद्रीकृत डेटाबेस में भी दर्ज किया जाएगा। पर्यटकों को उन स्थानों के लिए निर्देश दिए जाएंगे, जहां वे जाना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सेवा विदेशी पर्टयकों के साथ-साथ अन्य पर्यटकों के लिए भी उपलब्ध होगी।


झारखंड के दुमका में पिछले माह अपने पति के साथ आई एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद से प्रशासन पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर दुनिया घूमने निकलीं हैं। वे दोनों अपनी मोटरबाइक पर कोलकाता से एक मार्च को नेपाल के लिए निकले थे। दुमका में कुरमाहाट के पास हम पहुंचे ही थे कि अंधेरा होना शुरू हो गया था तो हमने वहीं रुकने का फैसला किया। हमने सड़क से एक किलोमीटर दूर टेंट लगाया। शाम सात बजे हमने कुछ आवाज सुनी, जिसके बाद वे अपने पति के साथ टेंट से बाहर आईं। वहां दो लोग बात कर रहे थे। थोड़ी देर में ही वहां सात लोग आ गए। पीड़िता के अनुसार, उन लोगों ने उसके पति से झगड़ा शुरू कर दिया और फिर टेंट में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उनसे 300 डॉलर, 11 हजार रुपये और एक डायमंड रिंग आदि भी लूटकर ले गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों में एक करीब 30 साल का और अन्य 20-22 साल के थे। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा था कि ‘मुझे लगा था कि वे लोग मुझे मार डालेंगे, लेकिन भगवान की कृपा से मैं जीवित हूं।’

Post Views: 2
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: 12 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली रास सदस्यता की शपथ
Next Post: कांग्रेस से निकाले जाने के बाद संजय निरुपम का पलटवार

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया