Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
hair

Hair Care: बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने में नारियल पानी है लाभकारी

Posted on April 6, 2024 By Sanchar Times News

बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए अक्सर हम अलग-अलग तेल से सिर की मसाज करते हैं। जिससे कि हमारे बालों के स्कैल्प हेल्दी रह सकें। इसके लिए अधिकतर लोग नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि आप बालों की देखभाल के लिए नारियल तेल से स्कैल्प की मसाज करें। नारियल तेल की जगह पर आप नारियल का पानी भी बालों में लगा सकती हैं। वहीं इससे बाल संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती हैं।
ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नारियल पानी को इस्तेमाल करने के घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आप बालों में किस तरह से नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
नारियल पानी से कम होगा डैंड्रफ

हर मौसम में डैंड्रफ की समस्या होती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए आप नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए तरीके से इस्तेमाल करने पर डैंड्रफ कम होगा और आपके बाल हेल्दी होंगे।

ऐसे करें नारियल पानी का इस्तेमाल

नारियल के पानी को पीने के अलावा इनको अपने बालों में भी लगा सकते हैं।

इसके लिए आधा नारियल पानी लें।

फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें।

इसके बाद इसको स्पैल्प पर मसाज करते हुए अप्लाई करें।

करीब 20 मिनट तक लगाए रहने के बाद शैंपू से बालों को धो डालें।

इस तरह से नारियल पानी का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ कम हो जाता है।

नारियल पानी बालों को बनाएं हेल्दी

अगर आपके बाल अधिक झड़ रहे हैं या दोमुंहे नजर आ रहे हैं। तो इसके लिए आप बालों में नारियल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल पाने के इस्तेमाल से बाल हेल्दी रहते हैं और बाल कम झड़ते हैं।

ऐसे बालों को बनाएं सिल्की

बालों को सिल्की बनाने के लिए आधा कप नारियल पानी ले लें।

रात भिगोकर रखे बादामों को पीस लें और फिर पेस्ट बनाकर इसमें डाल दें।

इसके लिए 4-5 बादाम का पेस्ट बनाएं।

फिर स्कैल्प की मसाज कर इसे बालों में 30 मिनट तक लगा रहने दें।

इसके बाद शैंपू की मदद से बालों को साफ कर लें।

इससे आपके बाल हेल्दी औऱ शाइनी हो जाएंगे।

Post Views: 2
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: बिहार में कांग्रेस को नहीं मिल पा रहा उम्मीदवार, लालू की वजह से दो सीटों पर बिगड़ गया बना बनाया काम!
Next Post: झारखंड : SAIL के बोकारो संयंत्र में आग लगने के बाद 15 श्रमिकों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया: अधिकारी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया