Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
hardik

Delhi Capitals के खिलाफ मैच में आखिरकार हार्दिक पंड्या की हूटिंग नहीं हुई

Posted on April 7, 2024 By Sanchar Times News

मुंबई। हार्दिक पंड्या ने आखिरकार कुछ राहत की सांस ली क्योंकि मुंबई इंडियंस के कप्तान की रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मैच के दौरान वानखेडे स्टेडियम के दर्शकों ने किसी तरह की हूटिंग नहीं की। यह मुकाबला रिलायंस फाउंडेशन के लिए ईएसए (सभी के लिए शिक्षा और खेल) दिवस पर खेला जा रहा है जिससे स्टैंड पर कई गैर सरकारी संगठनों के लगभग 18,000 बच्चे मौजूद थे और स्टैंड पर सिर्फ घरेलू टीम को ‘चीयर’ करने के लिए शोर सुनाई दे रहा था। पंड्या को पिछले तीन मैच में दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा था।

भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रविवार के मैच से एक दिन पहले कहा था कि दर्शकों को पंड्या की हूटिंग नहीं करनी चाहिए क्योंकि अगर उन्हें कप्तान के तौर पर टीम में शामिल किया गया है तो यह उनकी गलती नहीं है। गांगुली ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उन्हें हार्दिक पंड्या की हूटिंग करनी चाहिए। यह सही नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सही नहीं है क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया है। खेल में ऐसा ही होता है। आप भारत की कप्तानी करें या किसी राज्य की कप्तानी करें या आप अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करें, आपको कप्तान नियुक्त किया जाता है। ’’ दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक ने कहा, ‘‘उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। निश्चित रूप से रोहित शर्मा को देखें तो वह अलग तरह का खिलाड़ी है। एक कप्तान और एक खिलाड़ी के तौर पर इस फ्रेंचाइजी के लिए उनका प्रदर्शन और भारत के लिए उनका प्रदर्शनएक अलग स्तर पर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह हार्दिक की गलती नहीं है कि उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। हम सभी को यह समझने की जरूरत है। ’’ मुंबई इंडियंस के पहले घरेलू मैच के दौरान पूरे समय पंड्या की हूटिंग की गयी थी और तब भारत और मुंबई के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने दर्शकों से टॉस के समय सही आचरण करने को कहा था।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: Delhi Govt ने लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर Dry Day किए घोषित, देखें किस दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें
Next Post: TMC नेता की पत्नी की शिकायत पर NIA अधिकारियों के खिलाफ बंगाल पुलिस ने दर्ज की FIR, एजेंसी ने दी सफाई

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया