Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
ms dhonio

IPL 2024: इस सीजन सबसे ज्यादा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को महेंद्र सिंह धोनी से मिल रही मदद

Posted on April 23, 2024 By Sanchar Times News

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम को इस सीजन जिस बल्लेबाज से सबसे ज्यादा मदद मिल रही है, वह हैं महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने इस सीजन शानदार तरीके से मैच फिनिश कर सीएसके को आखिरी कुछ ओवरों में 20-30 रन ज्यादा बनवाने में मदद की है। मुंबई के खिलाफ उनके द्वारा बनाए गए चार गेंद में 20* रन के अलावा लखनऊ के खिलाफ नौ गेंद में 28 रन ने टीम की काफी मदद की। मुंबई के खिलाफ जहां सीएसके ने 20 रन से जीत हासिल की, वहीं लखनऊ के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, धोनी की पारी टीम के लिए काफी मददगार साबित हुई है। सबसे खास बात तो यह है कि माही इस सीजन बिना किसी दबाव के खेल रहे हैं। सीजन की शुरुआत में ही धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंप दी थी और अब डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। सीएसके के बैटिंग कोच माइकल हसी ने आईपीएल 2024 के लिए धोनी की तैयारी के साथ-साथ उनकी मानसिकता पर भी बातचीत की। हसी ने बताया कि वे कौन से कारण हैं जिसकी वजह से माही खूब रन बना रहे हैं।

धोनी ने अब तक इस सीजन पांच पारियों में 87 रन बनाए हैं और पांचों पारियों में नॉटआउट रहे हैं। इस सीजन उन्होंने 255.88 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वह डेथ ओवरों में उस तरह के बल्लेबाज साबित हुए हैं, जिनके स्ट्राइक पर आने से गेंदबाज घबरा जाता है। हसी ने कहा- माही अपने करियर में एक ऐसी जगह पर है जहां वह सहज हैं और खुश हैं। वह अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट से पहले काफी मेहनत की और अच्छी तैयारी की। बेशक गेंदबाज उनके खिलाफ अलग रणनीति बना रहे हैं क्योंकि वह शायद सर्वकालिक महान फिनिशर हैं।

42 साल की उम्र में भी धोनी ने खुद को एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है। हालांकि, हसी का मानना है कि सीएसके के इस दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज में करियर के इस चरण में भी विकसित होते रहने की क्षमता है। क्या धोनी इस सीजन के बाद भी खेलते रहेंगे? उनके फॉर्म और मानसिकता पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन सर्जरी के बाद वापसी कर और चोट के बावजूद खेलते रहने पर जरूर संशय है। हालांकि, हसी के विचार बिल्कुल इसके उलट हैं।

उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों को अब भी उनके खिलाफ अलग तरह की रणनीति के साथ बल्लेबाजी के लिए आना पड़ता है। तो यह एमएस के बारे में सबसे शानदार चीजों में से एक है। वह अपने करियर के इस चरण में भी खुद को बेहतर बनाने के लिए विकसित करना और खुद को बेहतर बनाना जारी रखा है। गेंदबाजों के लिए उन्हें गेंदबाजी करना कठिन होगा।’ जहां तक सीएसके के इस सीजन बचे अभियान का सवाल है, हसी घर पर लगातार अगले तीन मैच खेलने से खुश हैं। अगर टीम यह तीनों मैच जीतने में कामयाब होती है तो उसके प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के चांसेस बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘बेशक ये तीनों मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। टूर्नामेंट जैसे जैसे खत्म होने की ओर बढ़ता है, जीत वास्तव में महत्वपूर्ण हो जाती है। टूर्नामेंट के किसी भी समय जीत महत्वपूर्ण होती है। हमने काफी अच्छी शुरुआत की और घरेलू सरजमीं पर हमारा रिकॉर्ड काफी अच्छा है। अगर हम अगले तीन मैचों में अच्छा खेल सकते हैं, तो यह हमारे पास प्लेऑफ में पहुंचने का अच्छा मौका है। हालांकि, हम बहुत आगे के बारे में भी नहीं सोच रहे हैं। एक समय में एक मैच की योजना बना रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में फिलहाल चौथे स्थान पर है। उसने अब तक सात में से चार मैच जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके के आठ अंक हैं और उनका नेट रन रेट +0.529 है। चेन्नई को लखनऊ के बाद 28 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और फिर एक मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर खेलना है।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश, मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत
Next Post: झारखंड : हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर PMLA कोर्ट में सुनवाई, ED को एक सप्ताह में देना होगा जवाब

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया