Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
hemant soren

झारखंड : हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर PMLA कोर्ट में सुनवाई, ED को एक सप्ताह में देना होगा जवाब

Posted on April 23, 2024 By Sanchar Times News

रांची की बिरसा मुंडा जेल में धनशोधन मामले में न्यायिक हिरासत में रखे गए झारखंड के पूर्व सीएम की जमानत याचिका पर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए पीएमएलए अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को एक और सप्ताह का समय दिया है। इसके साथ ने अदालत ने अगली सुनवाई के लिए एक मई की तारीख तय की है।


बता दें कि हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन पर जमीन से जुड़े घोटाले के मामले में धन शोधन का आरोप है। पूर्व सीएम फिलहाल रांची की बिरसा मुंडा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में कोर्ट द्वारा सोरेन की जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए ईडी को एक और सप्ताह का समय दिया गया है।


याचिका में दावा किया गया है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जमानत में लगातार देरी की जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि हेमंत सोरेन चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर न आ सकें। हेमंत सोरेन की तरफ से कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अरुणाभ चौधरी वर्चुअल रूप से पेश हुए। पूर्व सीएम द्वारा दायर याचिका में बताया गया है कि वह इस समय झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं, जो कि इंडी गठबंधन की सहयोगी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस समय पार्टी के चुनाव प्रचार में शामिल होने की बड़ी आवश्यकता है। आगे बताया गया है कि अगर याचिकाकर्ता को चुनाव अभियान में भाग लेने के लिए तत्काल रिहा नहीं किया जाता है, तो केंद्र सरकार अपनी इस रणनीति में सफल हो जाएगी।

इससे पहले झारखंड के पूर्व सीएम ने 16 अप्रैल को विशेष अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। याचिका में यह भी कहा गया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर करने की एक सुनियोजित साजिश रची गई। इसके बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 23 अप्रैल तय की थी। अब कोर्ट द्वारा केंद्रीय एजेंसी को एक सप्ताह का समय और दिया गया है।

Post Views: 2
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: IPL 2024: इस सीजन सबसे ज्यादा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को महेंद्र सिंह धोनी से मिल रही मदद
Next Post: झारखंड में 3.24 करोड़ मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया