Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 02 21 at 18.22.12

परीक्षार्थी की हत्या के मामले में एक किशोर निरूद्ध, हथियार जब्त

Posted on February 22, 2025February 22, 2025 By Chhavi Singh

घायल दूसरे परीक्षार्थी का चल रहा है इलाज

एक दिन पहले हाईवे पर ताराचंडी के आगे दो परीक्षार्थियों को मारी गईथी गोली

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

मैट्रिक परीक्षार्थी अमित कुमार की हत्या के मामले में पुलिस की विशेष टीम ने घटना में संलिप्त एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। हत्या में प्रयुक्त एक पिस्तौल के अलावा एक स्मार्ट मोबाइल फोन जब्त किया गया है। एसपी रौशन कुमार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एसपी के अनुसार 20 फरवरी को मैट्रिक की परीक्षा देकर आटो से अपने गांव शंभुबिगहा डेहरी लौट रहे दो परीक्षार्थियों को धौडाढ़ थाना क्षेत्र के काव नदी पुल के पास गोली मार दी गई थी।

गोली लगने से एि परीक्षर्थी अमित कुमार पिता सत्येंद्र सिंह व संजीत कुमार पिता कमलेश सिंह दोनों शंभु बिगहा के ही हैंं, जिसमेंं अमित कुमार की इलाज के क्रम में मौत हो गई, जबकि संजीत कुमार का इलाज चल रहा है। गोली मारने वाला नाबालिग डेहरी थाना के कौवाखोच गांव निवासी भी दोनों परीक्षार्थियों के साथ ही संत अन्ना स्कूल बुढ़न में परीक्षा दे रहा था। एसपी के अनुुसार तीनों छात्र एक ही स्कूल में पढ़ाई भी करते थे। स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही किसी बात को लेकर पहले झगड़ा हुआ था। परीक्षा केंद्र पर भी 20 फरवरी को अमित कुमार व विधि विरूद्ध किशोर के बीच झगड़ा हुआ था। इसी प्रतिशोध में गुरुवार की देर शाम परीक्षा केंद्र से लौटने के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया। निरुद्ध किए गए किशोर की निशानदेही पर पिस्टल व उनके द्वारा प्रयोग लाए जा रहे मोबाइल को दरिगांव थाना के करपुरवा गांव स्थित उसके ननिहाल के मकान के पीछे बरामद किया गया है, जिसे छिपाकर रखा गया था। एसपी ने बताया कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के संबंध में भी जांच की जा रही है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास जिले के इटढीया गांव में युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
Next Post: चेनारी के दुर्गावती डैम के समीप हॉट एयर बैलून सेवा का शुभारंभ, लोगों ने लिया अद्भुत नज़ारों का आनंद

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Tejashwi Yadav Detained: राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, RJD का बड़ा प्रदर्शन
  • #बांग्लादेश PM तारिक रहमान का भारत दौरा रहेगा यादगार? PM मोदी ने दिए खास निर्देश
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया