crossorigin="anonymous"> सर्दियों में रूखी त्वचा से राहत पाने के लिए अपनाएं ये पुराने और असरदार घरेलू उपाय - Sanchar Times

सर्दियों में रूखी त्वचा से राहत पाने के लिए अपनाएं ये पुराने और असरदार घरेलू उपाय

Spread the love

ST.News Desk

सर्दियों के मौसम में त्वचा का रूखापन एक आम समस्या बन जाता है। ठंडी हवाएं और नमी की कमी स्किन को बेजान और ड्राई बना देती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पुराने जमाने से ही त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है। इन आसान और नेचुरल चीजों को अपनाकर आप अपनी त्वचा को फिर से मुलायम और हेल्दी बना सकते हैं।

शहद से मिलेगी नमी

शहद न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। शहद को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद फेस वॉश से धो लें। इस्तेमाल के बाद आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी त्वचा का रूखापन काफी हद तक कम हो गया है।

एलोवेरा जेल देगा नेचुरल ग्लो

एलोवेरा जेल में मौजूद औषधीय गुण त्वचा पर सकारात्मक असर डालते हैं। रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें और फिर पूरे चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सो जाएं। सुबह उठते ही आपकी त्वचा पहले से ज्यादा सॉफ्ट, फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी।

नारियल तेल से होगी ड्राइनेस दूर

त्वचा के रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल भी एक बेहतरीन विकल्प है। पोषक तत्वों से भरपूर नारियल का तेल त्वचा में नमी को लॉक करने का काम करता है। चेहरे पर हल्के हाथों से कोकोनट ऑइल लगाने से ड्राइनेस दूर होती है और स्किन मुलायम बनती है।

ध्यान रखें ये जरूरी बात

आप इनमें से किसी भी नेचुरल उपाय को आजमा सकते हैं, लेकिन पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो किसी भी एलर्जी या रिएक्शन से बचने के लिए पैच टेस्ट करना बेहद जरूरी है।


Spread the love