Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
sabrimala

सबरीमाला विवाद पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में रुख, महिलाओं के प्रवेश प्रतिबंध का किया समर्थन

Posted on April 9, 2026April 9, 2026 By Chhavi Singh

केरल के Sabarimala Temple में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए मासिक धर्म आयु की महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध का समर्थन किया है

ST.News Desk

केरल के प्रसिद्ध Sabarimala Temple में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे लंबे विवाद में केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम दलील पेश की। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta ने कहा कि 2018 का फैसला इस धारणा पर आधारित था कि पुरुष श्रेष्ठ हैं और महिलाएं निम्न, जिसके चलते सभी महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई थी।

वर्तमान में Supreme Court of India की 9 जजों की संविधान पीठ धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के प्रवेश और धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे से जुड़े मामलों पर लगातार सुनवाई कर रही है। यह सुनवाई बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अपने लिखित बयान में ऐसे उदाहरण भी पेश किए, जहां पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। उन्होंने Kottankulangara Devi Temple का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां ‘चामयाविलक्कु’ उत्सव के दौरान पुरुष महिलाओं के वेश में सजकर पूजा करते हैं, जो सदियों पुरानी परंपरा है।

मेहता ने तर्क दिया कि यह मुद्दा केवल पुरुष या महिला केंद्रित भेदभाव का नहीं, बल्कि अलग-अलग धार्मिक परंपराओं और आस्थाओं का है। उन्होंने कहा कि कुछ परंपराएं विशेष रूप से महिलाओं से जुड़ी होती हैं, तो कुछ पुरुषों से।

रिव्यू पिटीशनों पर सुनवाई जारी:
गौरतलब है कि यह मामला पिछले 26 वर्षों से अदालतों में लंबित है। साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की पीठ ने 4:1 के बहुमत से सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक को हटा दिया था। इसके बाद इस फैसले के खिलाफ 50 से ज्यादा पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गईं।

अब सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ 7 अप्रैल से 22 अप्रैल तक इन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। कोर्ट में रिव्यू पिटीशनरों के पक्ष में 7 से 9 अप्रैल तक और विरोध में 14 से 16 अप्रैल तक दलीलें दी जाएंगी।

यह मामला न सिर्फ धार्मिक आस्था बल्कि समानता और संवैधानिक अधिकारों के बीच संतुलन का बड़ा परीक्षण माना जा रहा है।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: प. बंगाल में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ 3 रैलियां, ममता बनर्जी के गढ़ पर सीधा वार
Next Post: CBIC में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 वरिष्ठ IRS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया