crossorigin="anonymous"> बिक्रमगंज गोलीकांड के बाद किन्नर समाज ने DM से लगाई सुरक्षा की गुहार - Sanchar Times

बिक्रमगंज गोलीकांड के बाद किन्नर समाज ने DM से लगाई सुरक्षा की गुहार

Spread the love

रोहतास, संचार टाइम्स
सासाराम (रोहतास) — 30 जुलाई को बिक्रमगंज में एक किन्नर के घर में हुई गोलीबारी की घटना के बाद किन्नर समाज की महिलाओं ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी (DM) उदिता सिंह से मुलाकात की।

बताया गया कि गोलीबारी की यह घटना लाली नामक किन्नर के घर पर हुई थी, जिसमें विकास कुमार और पुरुषोत्तम कश्यप नामक दो युवक घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके से दो हथियार बरामद किए और दोनों घायलों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक विकास कुमार पर किन्नर ने गंभीर व्यक्तिगत आरोप भी लगाए हैं।

इस घटना के बाद रोहतास समेत अन्य जिलों से बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय की महिलाएं समाहरणालय पहुंचीं और अपनी सामाजिक सुरक्षा और कानूनी संरक्षण की मांग की।

किन्नर समाज की महिलाओं ने बताया कि उन्हें जानमाल की सुरक्षा को लेकर डर है और वे अब असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
जिलाधिकारी उदिता सिंह ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि इस मामले में अलग से FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कानूनी प्रावधानों के तहत पूरा सहयोग दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से किन्नर समुदाय को सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाने की अपील की।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *