
हैदर अली
रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

सासाराम के विश्वकर्मा मोड़ बाजार समिति तकिया स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला कार्यालय में बी.एल.ए.-2 गठन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं राज्य नागरिक परिषद के सदस्य अनिल सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अशोक प्रजापति, संजय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र सिंह और हृदया नारायण खरवार शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता रोहतास जिला जदयू अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए अनिल सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बी.एल.ए.-2 का गठन अतिशीघ्र किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें पार्टी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और विचारधारा से जोड़ें। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कहा कि हर वोट की अहमियत है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर केवल पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में काम करना है।
अनिल सिंह ने युवाओं को पुरानी सरकारों के शोषणकारी इतिहास से अवगत कराने और उन्हें वर्तमान सरकार की विकास योजनाओं के बारे में जागरूक करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें बिहार को फिर से पिछड़ेपन की ओर नहीं ले जाना है, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक आत्मनिर्भर और विकसित राज्य की दिशा में काम करना है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने सासाराम विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत अध्यक्षों को बी.एल.ए.-2 गठन का फॉर्म वितरित किया और उसे शीघ्र भरकर जमा करने का निर्देश दिया।
बैठक में सिकंजय सिंह, विनोद कुशवाहा, सुरेंद्र राम, अलख निरंजन, रामप्रवेश राम, उषा पटेल, धनंजय पटेल, असलम अंसारी, संगीता सिंह, नीलम पटेल, राजेश सोनकर, निखिल जय सिंह, रेणु कुशवाहा, राज सोनी, प्रमोद पटेल, संतोष शुक्ला, प्रमोद कुमार, अजय महतो, संतोष कुशवाहा, पप्पू सोनी, गुड्डू पटेल, उषा कुशवाहा, कलावती देवी, विनोद पाल, दीपु कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
