Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
Capture 11

गाजियाबाद से रोहतास पहुंची एक युवती ने काराकाट थाना में फौजी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

Posted on December 19, 2024December 19, 2024 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

गाजियाबाद से रोहतास पहुंची एक 22 साल की युवती ने जिले के काराकाट थाना में एक फौजी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। काराकाट थाने पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वो काराकाट के कांध बहुआरा गांव के युवक ऋषिकेश गिरी से व्हाटसएप्प के माध्यम से संपर्क में आई थी। उसके बाद युवक गाजियाबाद पहुंचा और 2019 में उससे मिला और खुद को फौजी बताया और रजौरी में तैनाती की बात कही। वहां उस समय नाबालिग थी, लेकिन शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाया। उसके बाद वह उससे कई बार मिला और अलग—अलग स्थानों पर घुमाया और इस दौरान संबंध भी बनाया। उसे एक मोबादल भी गिफ्ट दिया, जिसका नंबर युवक के मां के नाम से रजिस्टर्ड है। उसी नंबर पर वह हमेशा बात करते रहा।

बताया कि इस बीच वह गर्भवति भी हुई, लेकिन युवक ने गर्भपात करा दिया। वह युवक के साथ गांव में भी गई और उसके घर वालों से भी मिली थी। लेकिन युवक पर शादी का दबाव बनाने पर वह उससे दूर रहने लगा और शादी करने से इंकार कर र​हा है। यही नहीं युवक धमकी दे रहा है कि उससे शादी के लिए दवाब ना बनाए नहीं तो परिणाम महंगा पड़ेगा। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि युवक उसे ओर उसके मां—बाप का जान से मारने की धमी भी दे रहा है।

मामले में युवती ने काराकाट थाना के बहुआरा गांव निवासी रामरेखा गिरी के फौजी पुत्र ऋषिकेश गिरी पर शांदी का झांसा देकर यौन शोषण करने, उसके इच्छा के विरूद्ध गर्भपात कराने आदि का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बताते हैं कि युवति गत 11 दिसंबर को ही थाना में पहुंच गई थी। वह फिलहाल पुलिस थाना परिसर के बैरक में रह रही है। जबकि पुलिस द्वारा छह दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस संबंध में काराकाट थानाध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से युवती को बैरक में रखा गया है। उसके परिजन मंगलवार को गाजियाबाद से काराकाट थाना पहुंचे हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। युवती एवं उसके परिजनों के के बरायन और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिहार

Post navigation

Previous Post: बाजीराव मस्तानी के प्रदर्शन के 9 साल पूरे
Next Post: संसद भवन में गहमा-गहमी, भाजपा सांसदों के खिलाफ मारपीट का आरोप, राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme