crossorigin="anonymous"> आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री होंगी और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी - Sanchar Times

आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री होंगी और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी

Spread the love

ST.News Desk : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी का नाम तय कर दिया गया है। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दिया।

आतिशी एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में हुई है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की है। आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री होंगी और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

दिल्ली में अब तक कुल सात मुख्यमंत्री रहे हैं। उनमें से दो महिला मुख्यमंत्री रही हैं:

सुषमा स्वराज – 12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसम्बर 1998 तक, 52 दिन तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।
शीला दीक्षित – 3 दिसम्बर 1998 से 28 दिसम्बर 2013 तक, कुल 15 साल, 25 दिन तक मुख्यमंत्री रहीं।
आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं, और वे शीला दीक्षित के बाद दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

आतिशी का राजनीतिक सफर

आम आदमी पार्टी में आतिशी ने तेजी से अपनी पहचान बनाई है। पार्टी के आठ साल के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में की गई उपलब्धियों का बड़ा श्रेय आतिशी को जाता है। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में, उन्होंने पार्टी के मेनिफेस्टो को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें प्रवक्ता बनाया गया, और 2019 में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के गौतम गंभीर के सामने हार गईं।

2020 में, आतिशी ने कालकाजी विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक का पद संभाला। इसके बाद, 2023 में दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री बनीं। अब, 2024 में, वे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं, और उनके नेतृत्व में दिल्ली की नई दिशा देखने को मिलेगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *