Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
aatishi cm

केजरीवाल ने दिया इस्तीफ़ा, दिल्ली की सीएम बनीं आतिशी, विवादों के बीच उठे सवाल

Posted on September 17, 2024September 17, 2024 By Sanchar Times News

ST.News Desk : दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे, जिसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी कुलदीप कुमार और विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान भी शामिल थे। हालांकि, अंततः आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है।

आतिशी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने आतिशी को ‘डमी सीएम’ करार दिया और दिल्ली की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इसके जवाब में आप नेता दिलीप पांडे ने स्वाति मालीवाल पर तीखा हमला किया। पांडे ने कहा कि स्वाति मालीवाल राज्यसभा का टिकट तो आप से लेती हैं लेकिन प्रतिक्रियाओं की स्क्रिप्ट भाजपा से लेती हैं। उन्होंने मालीवाल से राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा देने की मांग की और भाजपा से टिकट लेने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में 57 विधायक मौजूद रहे। आप विधायक मदनलाल ने कहा कि आतिशी पर मुख्यमंत्री का विश्वास पहले से था और उनके पास 14 मंत्रालय थे, जिन्हें भाजपा ने कभी चुनौती नहीं दी। अब जब भाजपा के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, तो वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। आतिशी को मुख्यमंत्री बनने के बाद महिला सम्मान योजना लागू करनी है, जिसमें दिल्ली की हर महिला को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विधानसभा को भंग करने की चर्चा पर विधायकों ने कहा कि उनके पास पूर्ण बहुमत है और दिल्ली की जनता ने उन्हें काम करने के लिए चुना है। आम आदमी पार्टी सरकार ने जो भी योजनाएं शुरू की हैं, उन्हें आगे भी जारी रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद, आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता मुख्यमंत्री आवास से बाहर आए और पत्रकारों से बात की।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: पोन्नियिन सेलवन के लिए ऐर्या राय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
Next Post: आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री होंगी और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया