दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: 50 IPS और 20 DANIPS अधिकारियों के ट्रांसफर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस प्रशासन को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद 50 IPS और 20 DANIPS अधिकारियों सहित कुल 70 अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
ST.News Deks
दिल्ली पुलिस में शीर्ष स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस बदलाव का उद्देश्य जिला पुलिस, अपराध शाखा, यातायात और विशेष इकाइयों में व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है।
इस फेरबदल में 1994 बैच के IPS अधिकारी आनंद मोहन को महानिदेशक (जेल) नियुक्त किया गया है। वे तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल परिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं 1991 बैच के IPS अधिकारी वीरेंद्र सिंह को महानिदेशक (होम गार्ड) बनाया गया है।
इसके अलावा 1997 बैच के IPS अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव को महानिदेशक (सिविल डिफेंस) के पद पर तैनात किया गया है।
संयुक्त आयुक्त स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं।
धीरज कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) बनाया गया है।
अजीत कुमार सिंगला को संयुक्त पुलिस आयुक्त (ईस्टर्न रेंज) की जिम्मेदारी मिली है।
संजय कुमार त्यागी को संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) नियुक्त किया गया है।
जिला स्तर पर भी कई डीसीपी बदले गए हैं।
सचिन शर्मा – डीसीपी, नई दिल्ली
अनंत मित्तल – डीसीपी, दक्षिण दिल्ली
आकांक्षा यादव – डीसीपी, उत्तर-पश्चिम दिल्ली
राजेंद्र प्रसाद मीणा – डीसीपी, शाहदरा
अधिकारियों के अनुसार, यह बड़ा प्रशासनिक कदम राजधानी में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग को आधुनिक बनाने के लिए उठाया गया है।

