Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
झारखंड नगर निकाय चुनाव

झारखंड नगर निकाय चुनाव: 48 शहरी निकायों की मतगणना जारी, आज तय होगी लोकल सियासत की दिशा

Posted on February 27, 2026February 27, 2026 By Chhavi Singh

कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग शुरू, शाम तक आएंगे अंतिम नतीजे

ST.News Desk

Jharkhand के 48 शहरी स्थानीय निकायों में 23 फरवरी को हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान आने लगे हैं। शाम तक अंतिम परिणाम घोषित होने की उम्मीद है, जिससे राज्य की स्थानीय राजनीति की दिशा स्पष्ट हो जाएगी।

इन चुनावों को ‘स्थानीय स्वशासन’ के भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया गया था और मतपत्र पर NOTA का विकल्प उपलब्ध नहीं था।

48 निकायों में 1,087 वार्ड, 1,042 में हुआ मतदान

इस चुनाव में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतें शामिल हैं। राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में कुल 1,087 वार्ड हैं, लेकिन 1,042 वार्डों में ही मतदान हुआ।

41 पार्षद निर्विरोध चुने गए।
3 वार्डों में नामांकन नहीं मिलने से पद रिक्त रहे।
Mango नगर निगम के एक वार्ड में उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान रद्द कर दिया गया।

मैदान में उतरे हजारों उम्मीदवार

महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए 235 महिलाओं सहित कुल 562 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं वार्ड पार्षद पदों के लिए 2,727 महिलाओं सहित कुल 5,562 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है।
हालांकि चुनाव किसी राजनीतिक दल के आधिकारिक चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़ा गया, लेकिन अधिकांश उम्मीदवारों को विभिन्न दलों का समर्थन प्राप्त है।

धनबाद में मेयर पद पर कांटे की टक्कर

Dhanbad नगर निगम में मेयर पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार संजीव सिंह लगभग 10,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वे झरिया से भाजपा विधायक Ragini Singh के पति हैं।
पूर्व मेयर और Jharkhand Mukti Morcha समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भाजपा समर्थित संजीव अग्रवाल तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। अब तक चार वार्डों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं।

किस वार्ड में किसे मिली जीत

वार्ड 21: उर्मिला मंडल (पूर्व पार्षद प्रफुल्ल मंडल की पत्नी)
वार्ड 51: वीरेंद्र कुमार
झरिया वार्ड 36: सुमन अग्रवाल
वार्ड 26: पप्पू सिंह (तीन बार के पूर्व पार्षद निर्मल मुखर्जी को हराया)

जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, राज्यभर के अन्य नगर निकायों से भी तस्वीर साफ होती जाएगी। आज का दिन तय करेगा कि शहरी झारखंड की सत्ता किसके हाथों में जाएगी।

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: Arvind Kejriwal को शराब नीति मामले में बड़ी राहत, राउज़ एवेन्यू कोर्ट से क्लीन चिट
Next Post: ENG vs NZ: कोलंबो में बारिश बनेगी विलेन? सुपर-8 मुकाबले पर मौसम का साया

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • UP TET 2026: 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द; जानें आगे क्या होगा
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर
  • Nepal Flood में 600 से ज्यादा मौतें, 2500 लापता; बहकर आया बैंक लॉकर तो मची नकदी की लूट, 29 गिरफ्तार
  • Nepal Flood ने बदली तस्वीर, बिजली से लेकर भारत-चीन रिश्तों तक उठे बड़े सवाल
  • CM Yogi का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- खजाने की कथित लूट के लिए जनता से मांगें माफी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया