Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
bjp

भाजपा ने केजरीवाल के ‘कमोड घोटाले’ के खिलाफ किया प्रदर्शन

Posted on October 22, 2024October 22, 2024 By Chhavi Singh

ST.News Desk : भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अगुवाई में 22 अक्टूबर को दिल्ली के 27 प्रमुख चौराहों पर भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के शीशमहल बंगले से जुड़े ‘कमोड (टॉयलेट सीट) घोटाले’ के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सुबह 9:30 से 11 बजे के बीच, प्रदर्शनकारियों ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और घोटाले पर स्पष्टीकरण मांगा। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के फिरोजशाह रोड स्थित आवास के पास ली मेरिडियन गोल चक्कर पर हुए इस प्रदर्शन में भाजपा के कई नेता शामिल हुए, जिनमें राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, और युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी शामिल थे।

डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और केजरीवाल ने 2013 में जो शपथ ली थी, वह पूरी तरह से गलत साबित हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण की तारीफ की और केजरीवाल के शौचालयों में उपलब्ध सुविधाओं की आलोचना की। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल से पिछले 10 वर्षों का हिसाब मांगने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने जनता के टैक्स के पैसे से अपनी सुख-सुविधाओं का भोग किया है।

योगेन्द्र चंदौलिया ने कहा कि केजरीवाल की हरकतें इस बात का प्रमाण हैं कि वे अब आम आदमी नहीं, बल्कि एक ख़ास आदमी बन गए हैं। कमलजीत सहरावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से एक्सपोज़ हो चुकी है, जो पहले प्रदूषण के मुद्दे पर बड़ी बातें करती थी, लेकिन अपने कार्यों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है।

प्रदर्शन में अन्य कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जिन्होंने केजरीवाल के खिलाफ अपने आरोपों को दोहराया।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: झारखंड में NDA सरकार बनाने का भरोसा, ‘इंडिया’ गठबंधन को मिलेगी हार : चिराग पासवान
Next Post: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बाल संरक्षण की नई पहल

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • कटिहार में गंगा-कोसी के उफान से तबाही, कुरसेला के दर्जनों गांवों में घुसा पानी; ड्रम की नाव और तिरपाल के सहारे जिंदगी
  • Amit Shah की चंडीगढ़ से जुड़ी अहम बैठक दूसरी बार टली
  • Viral Video : पत्नी की पिटाई के बाद पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर FIR, मारपीट और गाली-गलौज के आरोप
  • ‘Hanuman Ansh’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, OTT ने कर दिया था रिजेक्ट; डायरेक्टर ने बताई पूरी कहानी
  • सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से मायावती नाराज, बोलीं- धार्मिक स्थलों को जल्दबाजी में अवैध घोषित करना ठीक नहीं

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया