Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi crime

राजधानी Delhi में बदमाशों का आतंक, कानून का डर खत्म

Posted on January 8, 2026January 8, 2026 By Sanchar Times News

दिनेश चन्द/संचार टाइम्स.न्यूज़

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि बदमाशों को अब कानून और पुलिस का कोई भय नजर नहीं आता। हाल ही में शाहदरा जिले में करीब चार हत्याओं की घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। इसी कड़ी में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यापारी की हत्या की कोशिश की गई।

यह घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, एक कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर और वेयरहाउस संचालक व्यापारी विनोद कुमार शर्मा पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने उन्हें मारने की कोशिश की, लेकिन मौके से भागकर विनोद कुमार शर्मा ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

घटना के बाद पीड़ित व्यापारी सीधे ज्योति नगर थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बदमाशों की स्कूटी का नंबर भी उपलब्ध कराया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्हें छोड़ दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

इस कार्रवाई से पीड़ित और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। मामले की शिकायत उच्च पुलिस अधिकारियों से भी की गई है। अब यह देखना होगा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या राजधानी में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाई जा सकेगी।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: झारखंड में हाथियों का कहर: पश्चिमी सिंहभूम में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 13 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
Next Post: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई का सख्त संदेश: विदेशी समर्थित एजेंटों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया