
हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में प्रमुख रूप से लोक गायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा के नाम शामिल हैं।
लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पार्टी ने अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है, जबकि पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को बक्सर सीट से मैदान में उतारा गया है।
भाजपा की दूसरी सूची के अन्य उम्मीदवार इस प्रकार हैं —
अलीनगर: मैथिली ठाकुर
हायाघाट: रामचन्द्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर: रंजन कुमार
गोपालगंज: सुभाष सिंह
बनियापुर: केदार नाथ सिंह
छपरा: छोटी कुमारी
सोनपुर: विनय कुमार सिंह
रोसड़ा: बीरेंद्र कुमार
बाढ़: डॉ. सियाराम सिंह
अगिआंव: महेश पासवान
शाहपुर: राकेश ओझा
बक्सर: आनंद मिश्रा
इससे पहले सोमवार को भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के नाम शामिल थे। अन्य प्रमुख नामों में पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी (बेतिया), तारकिशोर प्रसाद (कटिहार), मंगल पांडे (सीवान), नीतीश मिश्रा (झंझारपुर), नीरज कुमार सिंह बब्लू (छातापुर), विजय कुमार मंडल (सिकटी), संजय सरावगी (दरभंगा), राणा रणधीर सिंह (मधुबन), सुनील कुमार पिंटू (सीतामढ़ी), राम नारायण मंडल (बांका), कृष्ण कुमार ऋषि (बनमनखी), नितिन नबीन (बांकीपुर), डॉ. प्रेम कुमार (गया टाउन) और सिद्धार्थ सौरव (बिक्रम) शामिल हैं।
भाजपा ने अपनी पहली सूची में रेणु देवी सहित 9 महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दिया था, जिनमें श्रेयसी सिंह (जमुई), अरुणा देवी (वारसलीगंज), रमा निषाद (औराई), निशा सिंह (प्राणपुर), कविता देवी (कोरहा), स्वीटी सिंह (किशनगंज), देवंती यादव (नरपतगंज) और गायत्री देवी (परिहार) शामिल हैं।
