Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमध्यप्रदेश
Screenshot 2025 10 16 103943

मंदसौर सरकारी कॉलेज में छात्राओं का वीडियो बनाने के आरोप में एबीवीपी के तीन सदस्य गिरफ्तार, नगर मंत्री पद से हटाया गया

Posted on October 16, 2025October 16, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित एक सरकारी महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं का कपड़े बदलते समय वीडियो बनाने के आरोप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छात्रों में संगठन का नगर मंत्री भी शामिल है, जिसे मामले के सामने आने के बाद तत्काल पद से हटा दिया गया है।

यह घटना भानपुरा स्थित शासकीय महाविद्यालय की है, जहां मंगलवार को विश्वविद्यालय के युवा उत्सव कार्यक्रम के लिए छात्राएं तैयार हो रही थीं। इस दौरान कुछ युवकों पर रोशनदान से झांककर वीडियो बनाने का आरोप लगा। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रीति पंचोली ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई।

मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद मीना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह साफ दिखाई दिया कि चार युवक रोशनदान से ताकझांक कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चौथा आरोपी फरार है। गिरफ्तार युवकों की मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

गिरफ्तार छात्रों की पहचान उमेश जोशी (नगर मंत्री, एबीवीपी), अजय गौड़, और हिमांशु बैरागी के रूप में हुई है। इस मामले पर एबीवीपी के जिला संयोजक चंद्रराज पवार ने कहा कि संगठन को घटना की जानकारी मिल चुकी है और नगर मंत्री उमेश जोशी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।

यह घटना न केवल कैंपस सुरक्षा और छात्राओं की निजता पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि छात्र संगठनों में नैतिक जिम्मेदारी और अनुशासन की आवश्यकता को भी उजागर करती है।

मध्यप्रदेश

Post navigation

Previous Post: त्योहारों में शांति भंग करने वालों को जेल भेजा जाएगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी चेतावनी
Next Post: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी सूची, अलीनगर से मैथिली ठाकुर और बक्सर से पूर्व IPS आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया