ST.News Desk
अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मानवता को कलंकित करने वाले जघन्य हत्या की घटना को हत्यारों ने अंजाम दिया है…
निर्माणाधीन मकान में अपने 13 वर्षीय बेटे औरभ मौर्य के साथ रह रही शिवपति (40) की हत्यारों ने सर कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया…
मृतका शिवपति के तीन बेटियां रुचि, रूबी, अंशिका मौर्य शहर में रहकर नौकरी के साथ साथ पढ़ाई भी कर रही थी।
पति दिनेश मौर्य मुंबई में रहकर काम करता था।
शिवपति और इसका बेटा औरभ घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते थे.बेटियां अपनी कमाई से बनवा रही थीं घर.
रात में हुए इस जघन्य हत्याकांड से इलाके में फैली सनसनी ..
मौके पर पहुंचे सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने घटना को जघन्यतम अपराध बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही को लेकर अधिकारियों से की वार्ता…
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर..
सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा, अंतू थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही समेत भारी पुलिस बल कर रहा है मौके पर साक्ष्यों की जांच पड़ताल…

