Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
RSS

समालखा में संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू, मिडिल ईस्ट जंग पर पहली बार दिया बयान

Posted on March 13, 2026March 13, 2026 By Chhavi Singh

कहा, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री लगातार विभिन्न देशों के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह संकट जल्द समाप्त होगा तथा समझौते के जरिए समाधान निकलेगा

हरियाणा के समालखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुक्रवार से शुरू हो गई। संघ के सह सरकार्यवाह सी.आर. मुकुंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के कारण इस बार बैठक का विशेष महत्व है और इसमें देशभर से 1400 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

ST.News Desk

हरियाणा के समालखा में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक तीन दिनों तक चलेगी। बैठक की शुरुआत दिवंगत नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देकर की गई। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई दिवंगत व्यक्तियों को याद किया गया।

बैठक के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संघ के सह सरकार्यवाह सी.आर. मुकुंद ने कहा कि इस वर्ष संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, इसलिए इस बार की प्रतिनिधि सभा का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में देशभर से 1400 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

मिडिल ईस्ट में जंग पर संघ का बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहली बार संघ ने मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध की स्थिति पर भी प्रतिक्रिया दी। सी.आर. मुकुंद ने कहा कि भारत सरकार को क्या कदम उठाने चाहिए, इसका फैसला सरकार ही करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री लगातार विभिन्न देशों के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह संकट जल्द समाप्त होगा तथा समझौते के जरिए समाधान निकलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि विदेशों में रह रहे हिंदू संगठनों से संघ का संपर्क लगातार बना हुआ है।

संगठनात्मक बदलाव और यूजीसी पर प्रतिक्रिया

संगठनात्मक बदलाव के सवाल पर सी.आर. मुकुंद ने कहा कि संघ में समय-समय पर जरूरत के अनुसार परिवर्तन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की भौगोलिक संरचना और जरूरतों को देखते हुए बदलाव पर विचार चल रहा है और जब भी कोई निर्णय होगा, इसकी जानकारी दी जाएगी। यूजीसी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और समाज में मौजूद भेदभाव को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी मुद्दे पर असंतुलन पैदा हुआ है तो उस पर न्यायालय ने भी संज्ञान लिया है और सरकार भी समाधान की दिशा में प्रयास करेगी।

हर गांव और हर घर तक पहुंचने का अभियान

संघ ने बताया कि पिछले समय में उसकी शाखाओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के अनुसार करीब 5000 नई शाखाएं बढ़ी हैं। संगठन का लक्ष्य हर घर और हर गांव तक पहुंचने का है। संघ का दावा है कि अब तक वह करीब 10 करोड़ परिवारों और 3 लाख से ज्यादा गांवों तक पहुंच बना चुका है।

गृह संपर्क अभियान के दौरान संघ के स्वयंसेवक केरल में कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़े परिवारों के साथ-साथ मुस्लिम और क्रिश्चियन समुदाय के घरों में भी गए। संगठन के अनुसार करीब 55 हजार मुस्लिम और 54 हजार क्रिश्चियन घरों में स्वयंसेवकों ने संपर्क किया और उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर चिंता

सी.आर. मुकुंद ने बताया कि संघ अब तक देशभर में करीब 36 हजार हिंदू सम्मेलन आयोजित कर चुका है और आने वाले तीन से चार महीनों में और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, जिसका संघ स्वागत करता है। इसके अलावा मणिपुर में हालात सुधरने को भी सकारात्मक बताया गया। साथ ही उन्होंने बांग्लादेश सरकार से अपील की कि वहां रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: कोच्चि में बनेगी मरीन इको सिटी, एनबीसीसी करेगा 480 करोड़ की परियोजना का निष्पादन
Next Post: मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले– “शायद जिंदा हैं, लेकिन घायल”

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया