Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
jp nadda

धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है, संविधान की हत्या करनी वाली पार्टी है कांग्रेस : जेपी नड्डा

Posted on July 14, 2024 By Chhavi Singh

भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में हो रही है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा आज की भी पार्टी है और भविष्य की पार्टी भी। हमको ये बात समझनी चाहिए कि हमारे कंधों पर जो जिम्मेवारी मौसमी नहीं है। यह जिम्मेवारी सदैव और निरंतर हमारे कंधों पर है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार हमको समर्थन दिया है तो इसका मतलब यह है कि उसने एक विशेष कार्य के लिए यह जनादेश दिया है। हम पूरे भारत में राजनीति करते हैं। देश का कोई ऐसा कोना नहीं है जहां भाजपा की उपस्थित ना हो। भाजपा की इस स्थित में अपने कार्यकर्ताओं के दम पर यहां पहुंची है। कार्यकर्ता ही पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी है वहां उसका स्ट्राइक रेट 26 प्रतिशत है और जहां वह किसी के साथ है वहां उसका स्ट्राइक रेट 50 फीसदी है। यह पार्टी एक परजीवी बन गई है। वहां दूसरी पार्टी के सहारे खड़ी होकर सत्ता पाना चाहती है। आज कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों की ताकत पर खड़ी पार्टी है। यह बात रीजनल पार्टियों को समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो इंडिया गठबंधन है वह सभी सीटें जोड़ लें तब भी हमारी अकेली सीटों से कम है।

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि किस पार्टी ने संविधान का गला घोटा है। 90 बार कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराया है। मोदी की दस साल की सरकार में सिर्फ जम्मू में सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। कांग्रेस पार्टी धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। कांग्रेस संविधान की हत्या करनी वाली पार्टी है। जेपी नड्डा ने कहा कि यह सभी पार्टियों को समझ लेना चाहिए कि राम हमारे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं है। राम मंदिर हमारे लिए विचारधारा है। भाजपा जब दो सीटों पर थी तब भी वह मुद्दों पर राजनीति करती थी वह आज भी मुद्दों पर ही राजनीति करती है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भाजपा कार्यसमिति में बोले सीएम योगी, हम अपनी उपलब्धियों को मुद्दा नहीं बना पाए
Next Post: झारखंड पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह का किया पर्दाफाश

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया