Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
BAWANA

Delhi के बवाना में फैक्टरी में आग लगने से सात लोग घायल: पुलिस

Posted on May 13, 2024 By Chhavi Singh

दिल्ली के बवाना इलाके में एक रसायन फैक्टरी में विस्फोट होने और भीषण आग लगने से कम से कम सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-एक स्थित एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना अपराह्न तीन बजकर चार मिनट पर मिली। आग बुझाने के लिए 20 दमकल गाड़ियों को भेजा गया।’’ उन्होंने बताया कि नौ लोगों को फैक्टरी से बचाया गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल ने सात ‘मेडिको-लीगल’ मामलों (एमएलसी) के बारे में सूचित किया और तीन मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की पहचान कुलदीप (18), बबलू (25) और मस्तराम (20) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इन सभी को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायल लोगों की पहचान सुरेश, राकेश, पंकज पाल और घनश्याम के रूप में हुई है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।’’

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से फैक्टरी में रखे रसायनों में आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: CBSE के 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित: 87.98 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, लड़कियों ने बाजी मारी
Next Post: फेडरेशन कप के फाइनल्स में खेलेंगे नीरज चोपड़ा और किशोर जेना

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया