Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi water

Delhi Water Crisis : भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

Posted on June 14, 2024 By Chhavi Singh

दिल्ली में जल संकट जबरदस्त तरीके से देखने को मिल रहा है। हर तरफ हाहाकार है। बूंद बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं। मामला सड़क से लेकर कोर्ट तक पहुंच गया है। बावजूद इसके कोई समाधान निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमलावर है। लेकिन जिम्मेदारी लेने की कोशिश दोनों ओर से नहीं हो रही है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाले सरकार पानी की कमी के लिए पड़ोसी राज्यों को जिम्मेदार ठहरा रही है। तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी इसके लिए दिल्ली सरकार के लापरवाही को जिम्मेदार बता रही है।

हाल में ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनावी दंगल में उतरने वाली कांग्रेस भी पानी संकट को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर है। लेकिन जल संकट को लेकर समाधान कैसे निकलेगा, इस पर बात बनती दिखाई नहीं दे रही है। जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि यमुना का पानी कम पहुंचने से दिल्ली में लगातार पानी का उत्पादन घट रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगा रही है। आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यमुना का पानी कम पहुंचने से दिल्ली में लगातार पानी का उत्पादन घट रहा है। सामान्य परिस्थिति में

दिल्ली में 1005 एमजीडी (दस लाख गैलन प्रति दिन) पानी का उत्पादन होता है लेकिन पिछले एक हफ्ते से यह लगातार घट रहा है। उन्होंने कहा, उत्पादन कम होने से, दिल्ली के कई हिस्सों में पानी की कमी है। सभी से अनुरोध है कि पानी का प्रयोग बहुत किफायती तरीके से करें।

आतिशी ने कहा कि शहर में पानी की उपलब्धता में प्रतिदिन 50 मिलियन गैलन की कमी आ रही है और मौजूदा संकट का समाधान केवल टैंकर माफिया पर लगाम लगाकर नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया, “कोई बड़ी लीकेज नहीं है, यह अफवाह है। अगर पाइपलाइनों में कोई गड़बड़ी होती है तो उसे 12 घंटे में ठीक कर दिया जाता है।” उन्होंने कहा कि हालिया ‘ऑडिट’ में दिखा है कि
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि चाहे दिल्ली सरकार हो या केंद्र सरकार, दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. इसका खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है। हम लगातार कह रहे हैं कि पूरी दिल्ली में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है।

उन्होंने कहा कि गर्मियों में पानी की कमी होती है तो क्या सरकार को पहले ही इस ओर ध्यान नहीं देना चाहिए था? आज कोर्ट जाने की जरूरत है, अगर कोई समस्या थी तो पहले ही जाना चाहिए था। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल सरकार ने पानी छोड़ा, उसे हरियाणा के रास्ते
दिल्ली पहुंचना चाहिए था लेकिन नहीं पहुंचा। जिन लोगों के लिए ये सारा समझौता हुआ है, उन तक पानी नहीं पहुंच रहा है… हम हमेशा लीकेज की समस्या का जिक्र करते रहे हैं, आज समस्या ये है कि

दिल्ली में 18% पानी लीक हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और उस पर पानी की बर्बादी रोकने में विफल रहने तथा इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। भाजपा की दिल्ली इकाई की सचिव एवं
नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पानी की कमी के कारण लोगों को टैंकर माफिया द्वारा लूटा जा रहा है। आतिशी पर निशाना साधते हुए स्वराज ने आरोप लगाया कि टैंकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के बजाय मंत्री उन्हें संरक्षण दे रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आतिशी का कहना है कि यदि टैंकर माफिया पर अंकुश लगाया जाये तो भी ज्यादा पानी नहीं बचेगा। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि पानी की कमी से जूझ रहे लोगों को टैंकर माफिया द्वारा लूटा जा रहा है।’’

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: मिथकों पर विश्वास करना आपकी सेक्स लाइफ का आनंद छीन रहा है, ऐसे में आपको क्या करना चाहिए?
Next Post: गीता कॉलोनी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर को ध्वस्त करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया