
नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि ‘एक्सिस माई इंडिया’ के सव्रेक्षण में झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। उसका आकलन है कि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को 81 में से 53 सीट, जबकि भाजपा नीत राजग को 25 सीट मिल सकती हैं। दैनिक भास्कर के सव्रेक्षण में महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी को बढ़त का अनुमान जताया गया है। इस सव्रेक्षण में कहा गया है कि एमवीए को 135 से 150 सीट तथा सत्तारूढ़ महायुति को 125 से 140 सीट मिल सकती हैं। महाराष्ट्र की सभी 288 विस सीट पर बुधवार को मतदान हुआ। झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए वोट डाले गए। झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवम्बर को मतदान संपन्न हुआ था। (उपचुनाव में पड़े 70% तक वोट -पेज 9)

