Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
aap sanjay

स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले पर ‘आप’ ने तोड़ी चुप्पी, संजय सिंह ने जताया खेद

Posted on May 14, 2024 By Chhavi Singh

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में आप ने चुप्पी तोड़ी है। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कल बहुत ही निंदनीय घटना घटी। कल सुबह सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पहुंची थीं। ड्राइंग रूम में स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। इस बीच आवास के स्टाफ में से वैभव कुमार पहुंचे और स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता और बदतमीजी की।

संजय सिंह ने कहा कि इस पूरी घटना का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वाति मालीवाल ने देश और समाज के हित में कई काम किए हैं। पार्टी की सीनियर और पुरानी लीडर्स में से एक हैं। हम सब उनके साथ हैं। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

पुलिस जानकारी के मुताबिक, सुबह 9:34 बजे पीएस सिविल लाइंस में एक पीसीआर कॉल आई। जिसमें एक महिला ने कहा कि उसके साथ सीएम हाउस में मारपीट हुई है। कुछ देर बाद सांसद मैडम थाना सिविल लाइंस आईं, लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: दिल्ली के इनकम टैक्स विभाग के ऑफिस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
Next Post: दो दिन लखनऊ दौरे के बाद दिल्ली वापस लौटे जेपीजेडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश वर्मा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया