Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 6

रोहतास के डेहरी में 6 वर्षीय बच्ची उमरा की लापता होने से परिवार में चिंता, पुलिस की तलाश जारी

Posted on January 5, 2025January 5, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के न्यू डिलिया मोहल्ले से 31 दिसंबर की शाम को 6 वर्षीय बच्ची उमरा लापता हो गई थी, और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्ची घर के दरवाजे के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक गायब हो गई। परिवार के लोगों ने पहले खुद से उसकी तलाश की, फिर इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

एक सप्ताह से पुलिस बच्ची की खोज में लगी हुई है, लेकिन अब तक उसे ढूंढने में कोई सफलता नहीं मिली है। रोहतास एसपी रौशन कुमार खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं और आसपास के कई थानों के पुलिस अधिकारियों को भी बच्ची की तलाश में तैनात किया गया है।

पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी तैनात किया है और सोशल मीडिया पर बच्ची की जानकारी साझा की जा रही है। इसके अलावा, आसपास के क्षेत्र और बगल के तालाब की भी तलाशी ली गई है। महिला पुलिस अधिकारी सीडीपीओ वंदना मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

इस बीच, बच्ची के परिजन अनहोनी की आशंका से बेहद चिंतित हैं और जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, उनका हाल बेहाल होता जा रहा है।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सासाराम में कोहरे का कहर, जनजीवन प्रभावित, प्रशासन से अलाव की व्यवस्था की मांग
Next Post: दिल्ली पुलिस ने पुल से यमुना नदी में छलांग लगाने वाली 15 वर्षीय किशोरी को डूबने से बचाया

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • #बांग्लादेश PM तारिक रहमान का भारत दौरा रहेगा यादगार? PM मोदी ने दिए खास निर्देश
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया