Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Giriraj Singh

अडानी मामले पर राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार

Posted on November 21, 2024November 21, 2024 By Chhavi Singh

कहा, राहुल गांधी ‘अडानी फोबिया’ से पीड़ित हैं

ST.News Desk : अडानी मामले को लेकर चल रहे विवाद के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ‘अडानी फोबिया’ से पीड़ित हैं और वह वही बोल रहे हैं जो उन्हें लिखकर दिया जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा सांसद संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्वसनीयता को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी मोदी जी की विश्वसनीयता को 2002 से लेकर आज तक कम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोदी जी को आज विदेशों में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिल रहे हैं, जो उनकी विश्वसनीयता को साबित करता है।

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि अडानी ने भारतीय और अमेरिकी दोनों कानूनों का उल्लंघन किया है। उनका आरोप था कि अडानी पर अमेरिका में आरोप लगाया गया है, और वह बिना किसी डर के भारत में घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अडानी ने भ्रष्टाचार के जरिए भारत की संपत्ति हासिल की है और पीएम मोदी उनके समर्थन में हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी है कि वह अडानी के मामले को उठाएं और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कांग्रेस की मांग को दोहराया कि अडानी को गिरफ्तार किया जाए, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ऐसा कभी नहीं होगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बचा रहे हैं।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: कंगना रनौत ने शाहरुख के बेटे आर्यन को सराहा
Next Post: बंधुआ मजदूरों की तस्करी रोकने के लिए केंद्र तैयार करे प्रस्ताव : सुप्रीम कोर्ट

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया