Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण-रोधी जीआरएपी के तहत GRAP 3 प्रतिबंध रद्द, एक्यूआई में सुधार

Posted on January 10, 2025January 10, 2025 By Chhavi Singh
Spread the love

आयोग ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, 8 जनवरी को दिल्ली का एक्यूआई 297 था, जिसके बाद GRAP 3 प्रतिबंध लागू किए गए थे

ST.News Desk : बढ़ते वायु प्रदूषण और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के घटते रुझानों के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण-रोधी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत GRAP 3 प्रतिबंधों को रद्द कर दिया। आयोग ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, 8 जनवरी को दिल्ली का एक्यूआई 297 था, जिसके बाद GRAP 3 प्रतिबंध लागू किए गए थे।

हालांकि, अब संशोधित जीआरएपी के तहत चरण I और II के प्रतिबंध यथावत रहेंगे और अधिकारी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक्यूआई स्तरों की निगरानी और समीक्षा करना जारी रखेंगे। सीएक्यूएम के नोटिस में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे जीआरएपी के तहत नागरिक चार्टर का सख्ती से पालन करें।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले मंगलवार को यह 10.5 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई सुबह 9 बजे 334 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई के मानक के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।


Spread the love
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: संभल जिले में शाही जामा मस्जिद की प्रबंधन समिति ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
Next Post: जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा आयोजित जिला जनता दरबार में 55 नागरिकों की समस्याओं का हुआ समाधान

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme