
हैदर अली, संचार टाइम्स, रोहतास ब्यूरो
पटना, बिहार – समाजसेवी ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू एवं रुचि कुशवाहा (पूर्व जिलाध्यक्ष, रोहतास, बिहार नवनिर्माण मंच एवं रालोसपा) के सुपुत्र गौरव ज्ञान राज ने आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय, पटना में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बिहार के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा एवं वरिष्ठ नेता डॉ. अरुण कुमार (पूर्व सांसद, जहानाबाद) के कुशल नेतृत्व में अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।


इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार एवं उनके सुपुत्र ऋतुराज ने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
- राजीव रंजन सिंह (मंत्री, भारत सरकार)
- विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी (मंत्री, बिहार सरकार)
- उमेश कुशवाहा (प्रदेश अध्यक्ष, जदयू बिहार)
- संजय गांधी (MLC)
- चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (पूर्व सांसद)
- रामचरित्र प्रसाद (प्रदेश अध्यक्ष, तकनीकी प्रकोष्ठ)
साथ ही रोहतास और अन्य जिलों से आए वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें महाबली सिंह, जय कुमार सिंह, अजय कुशवाहा, बिंदा चंद्रवंशी, डॉ. निर्मल कुशवाहा, प्रो. विजय पटेल, रामेश्वर चौरसिया, और राजीव रंजन टुटुल सहित दर्जनों समाजसेवी, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल थे।
इस सामूहिक जुड़ाव से पार्टी को सामाजिक आधार एवं संगठनात्मक मजबूती मिलने की आशा है।

