Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
meacup

शादी में दूल्हे जरूर अपनाएं ये मेकअप टिप्स, जिससे आप अपनी शादी के दिन स्मार्ट और हैंडसम दिखें

Posted on November 15, 2023 By Sanchar Times News

इन दिनों शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर दूल्हे और दुल्हन को अपनी शादी के दिन को खास बनाना चाहते हैं। क्योंकि सभी यह चाहते हैं कि अपनी शादी के दिन वह सबसे खूबसूरत और अलग दिखें। जिसके लिए महीनों पहले से तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। वहीं अगर बात लड़की की होती है, तो हर लड़की अपनी शादी के लिए सबसे अच्छा पार्लर बुक करती है। जिससे कि उसका मेकअप अच्छा होने के साथ ही लांग-लास्टिक रह सके। लेकिन कई बार लड़के इन बातों का ख्याल नहीं रखते हैं।

अधिकतर लड़कों को यह पता नहीं होता है कि शादी के दिन उनको भी मेकअप करवाना होता है। जिससे कि वह भी ब्राइडल को टक्कर दे सकें और अपनी लाइफ के सबसे खास दिन पर सबसे स्मार्ट दिखें। हांलाकि पार्लर जाकर लड़कों को मेकअप करना पसंद भी नहीं होता। लेकिन अगर आपको पार्लर जाकर मेकअप करना पसंद नहीं है तो आप घर पर भी मेकअप कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर ही मेकअप के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो कर आप अपने स्पेशल दिन को खास बना सकते हैं। जिससे कि आप अपनी शादी के दिन स्मार्ट और हैंडसम दिखें।

सबसे पहले अपनी शादी के दिन दूल्हे को अपने चेहरे को क्लीजिंग मिल्क की सहायता से साफ करना चाहिए। जिससे कि फेस की गंदगी अच्छे से साफ हो जाए।

इसके बाद अपनी स्किन टाइप का टोनर फेस पर अप्लाई करें। ताकि आपकी स्किन ग्लो करे।

टोनर अप्लाई करने के बाद अच्छी क्वालिटी का चेहरे पर फेस सीरम लगाएं। बता दें कि विटामिन सी का सीरम लगाने से आपकी स्किन खिली-खिली रहेगी।

इसके बाद कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें। जिससे कि आपके फेस पर अगर दाग धब्बे हों, तो वह छिप जाएं। वहीं आंखों के नीचे के काले घेरों को छिपाने के लिए कलर करेक्टर काम आएगा।

शादी के दिन हर कोई अपनी खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाता है। वहीं दूल्हे-दुल्हन के साथ हर कोई तस्वीर लेता है। इसलिए अपनी आइब्रो को शेप जरूर दें। इससे आपका लुक और भी अच्छा लगेगा।

फेस को शेप देने के लिए कंट्यूरिंग जरूर करें। ना सिर्फ दुल्हन बल्कि दूल्हे का भी चेहरा सही करने की जरूरत होती है।

स्किन टाइप और स्किन टोन के हिसाब से फेस पर बेस और फांउडेशन अप्लाई करें। फाउंडेशन बहुत ज्यादा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी स्किन अजीब दिख सकती है।

आपके पूरे लुक को रूखे-सूखे होंठ खराब कर सकते हैं। इसलिए आप लिप बाम या फिर हल्के रंग की लिपस्टिक भी अप्लाई कर सकते हैं।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भारत के स्टार बल्लेबाजों को सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाकर टीम को मजबूत स्थिति में लाना होगा
Next Post: झारखंड : राज्य स्थापना दिवस पर कई योजनाएं शुरू करेंगे सोरेन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया