
ST.News Desk

कोलंबो से लाइव अपडेट:
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के महामुकाबले में Salman Ali Agha ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुकाबला R. Premadasa Cricket Stadium में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पावर प्ले के 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं।

भारतीय समयानुसार मैच शाम 7 बजे शुरू हुआ। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं—ओपनर अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है, जबकि कुलदीप यादव को भी मौका मिला है। वहीं पाकिस्तान बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरा है।
India vs Pakistan LIVE: ईशान-तिलक का हमला
पावर प्ले के बाद गेंदबाजी के लिए आए Shadab Khan को Ishan Kishan और Tilak Varma ने आड़े हाथों लिया।
शादाब के पहले ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 17 रन बटोरे। इस ओवर में एक चौका और एक छक्का भी शामिल रहा। भारत ने तेज शुरुआत करते हुए रन गति को बनाए रखा है।
मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

