Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
WhatsApp Image 2026 04 05 at 6.58.21 PM 1

चंदेरी के ईसागढ़ में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुनी जनता की समस्याएं, 950 में से 280 आवेदनों का मौके पर निराकरण

Posted on April 5, 2026April 5, 2026 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया

अश्वनी तोमर

टोकन प्रणाली से पारदर्शी और व्यवस्थित जनसुनवाई सुनिश्चित

अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा स्थित ईसागढ़ में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लगभग 2.5 से 3 घंटे के भीतर स्वयं 950 आवेदन प्राप्त किए, जिनमें से 280 मामलों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया, जबकि शेष 670 मामलों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

WhatsApp Image 2026 04 05 at 6.58.21 PM

मौके पर समाधान से बढ़ा जनता का विश्वास

जनसुनवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों का त्वरित समाधान किया गया। ईसागढ़ की प्रियंका को दिल्ली पुलिस भर्ती हेतु आवश्यक जाति प्रमाण पत्र तत्काल उपलब्ध कराया, वहीं एक पात्र हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया गया। इसके अलावा फौती नामांतरण, मृत्यु प्रमाण पत्र, सहायता राशि एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े मामलों का भी मौके पर निराकरण किया गया, जिससे आमजन में संतोष और विश्वास का माहौल बना।

WhatsApp Image 2026 04 05 at 6.58.20 PM 2

टोकन प्रणाली से सुव्यवस्थित जनसुनवाई

कार्यक्रम के दौरान टोकन प्रणाली के माध्यम से आवेदनों का क्रमबद्ध पंजीकरण किया गया, जिससे प्रत्येक आवेदक को व्यवस्थित तरीके से अपनी बात रखने का अवसर मिला। लम्बित मामलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर मामले का निराकरण हो और जिसका न हो उसका कारण प्रस्तुत किया जाए।

WhatsApp Image 2026 04 05 at 6.58.20 PM 1

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना, बीपीएल कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मातृशक्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदनों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। कई मामलों में मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, जिसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 04 05 at 6.58.20 PM

पिछले वर्ष शुरू की थी केंद्रीय मंत्री ने जनसुनवाई की पहल, इस वर्ष की यह पाँचवी जनसुनवाई

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री ने पिछले वर्ष जनसुनवाई की इस प्रभावी पहल को शुरू किया था। अब इसका दूसरा चरण चल रहा है जिसमें आज पांचवी जनसुनवाई की गई। इससे पहले अपने संसदीय क्षेत्र के पिछले दौरे पर मार्च में केंद्रीय मंत्री में म्याना और बजरंगगढ़ में जनता की हजारों समस्याओं का समाधान किया था। इस प्रवास पर पिछले दिनों उन्होंने पिपराई और कचनार में जनसुनवाई की और यह सिलसिला आज चंदेरी विधानसभा के ईसागढ़ पहुंचा। पहले पंजीकरण और ऑनलाइन ट्रैकिंग से केंद्रीय मंत्री ने सुनिश्चित किया है क्षेत्र के हर व्यक्ति तक वे पहुंच पायें और उनकी हर संभव सहायता कर पाएं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: रोहतास में दबंगों का आतंक : ऑर्गेनिक फार्म पर फायरिंग, मारपीट और रंगदारी की मांग
Next Post: भाजपा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ‘देश में पार्टी पर भरोसा लगातार बढ़ रहा’

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया