crossorigin="anonymous"> दूषित भोजन खाने से बेदा पुलिस लाइन में महिला बटालियन की सौ से भी अधिक सिपाही सदर अस्पताल में भर्ती - Sanchar Times

दूषित भोजन खाने से बेदा पुलिस लाइन में महिला बटालियन की सौ से भी अधिक सिपाही सदर अस्पताल में भर्ती

Spread the love

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम के बेदा पुलिस लाइन में महिला बटालियन की सौ से भी अधिक सिपाही सदर अस्पताल में भर्ती। दूषित भोजन खाने से हुईं बीमार। सदर अस्पताल में चल रहा सबका इलाज। सभी खतरे से बतायी गयीं बाहर। इस संदर्भ में महिला बटालियन के समादेष्टा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला बटालियन की सिपाही दोपहर जीविका-मेस से खाना खाकर अपने-अपने बैरक में पहुँची तो उन्हें पेट दर्द के साथ हिचकी आने लगी। सभी पीड़ितों को अविलम्ब सदर अस्पताल पहुँचाया गया। सबका इलाज जारी है।

सिविल सर्जन मणिरंजन ने बताया कि सभी पीड़ित महिला सिपाही खतरे से बाहर हैं। प्रथम दृष्टया यह घटना दूषित भोजन खाने से बतायी जा रही है। विदित हो कि बिहार सरकार ने कई सरकारी कार्यालयों में जीविका दीदियों के जिम्मे रसोई-व्यवस्था दे दी है। ऐसी स्थिति में जीविका-दीदियों की लापरवाही की जाँच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो।


Spread the love