Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 09 05 135516

सासाराम: पायलट धाम के पास बन रहे मकान पर दबंगों की नज़र, व्यवसायी से मांगी जा रही रंगदारी

Posted on September 5, 2025September 5, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम शहर के पायलट धाम के समीप एक निर्माणाधीन मकान को लेकर असामाजिक तत्वों की दबंगई सामने आई है। मकान के मालिक और स्थानीय छोटे व्यवसायी रजनीश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग उनसे रंगदारी की मांग कर रहे हैं और इनकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दे रहे हैं।

एक प्रेस वार्ता के दौरान रजनीश गुप्ता ने बताया कि वे अपनी निजी जमीन पर मकान निर्माण करा रहे हैं, जो पायलट धाम के बिल्कुल सटे हुए क्षेत्र में है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों की तिरछी नज़र इस जमीन पर पड़ गई है, और वे जबरन रंगदारी मांग रहे हैं।

रजनीश ने बताया, “मैं एक छोटे-मोटे व्यवसायी हूं। मेहनत से कमाई गई पूंजी से अपने परिवार के लिए घर बना रहा हूं। लेकिन कुछ लोग मुझे धमका रहे हैं कि अगर रंगदारी नहीं दी, तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वे मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता और आक्रोश है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिकों को डर के साये में न जीना पड़े।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: एनडीए का बिहार बंद महज एक नाटक: सासाराम विधायक राजेश गुप्ता का तीखा बयान
Next Post: सासाराम में राजद विधायक राजेश गुप्ता ने निजी रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन, कहा- छोटे कारोबारियों के लिए सरकार को करनी चाहिए ठोस पहल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया